आयरलैंड ने रोमांचक मुकाबले में 1 रन से दर्ज की जीत
नीदरलैंड में आयोजित टी20I ट्राई सीरीज के दूसरे मैच में आयरलैंड ने आखिरी गेंद पर रोमांचक जीत दर्ज की। मेजबान नीदरलैंड को आखिरी गेंद पर जीत के लिए तीन रन बनाने थे, लेकिन आडयर ने मात्र एक रन देकर आयरलैंड की जीत सुनिश्चित कर दी।
टॉस जीतकर नीदरलैंड ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आयरलैंड की तरफ से बालबर्नी और कप्तान स्टार्लिंग ने पहले विकेट लिए 19 रन जोड़े। दोनों सलामी बल्लेबाज 11-11 रन बनाकर आउट हुए। टकर ने 40 की पारी खेली। हैरी टेक्टर अपना खाता तक नहीं खोल पाए।
मार्क अडायर ने खेली 49 रन की पारी
डेलानी ने 19 रन का योगदान दिया। अंत में 24 गेंद पर मार्क अडायर ने 49 रन की पारी खेल टीम का स्कोर 150 तक पहुंच दिया। टिम प्रिंगल ने तीन विकेट चटकाए। दोराम और वैन मीकेरेन को 2-2 विकेट मिले। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड के सलामी बल्लेबाज माइकल लेविट और मैक्स 'ओ'डाड ने पहले विकेट के लिए 39 रन की साझेदारी की।
टिम प्रिंगल की पारी न आई काम
लेविट 19 रन बनाकर आउट हुए तो मैक्स ने 33 रन की पारी खेली। विक्रमजीत सिंह ने 1 रन का योगदान दिया। बास डी लीडे ने 32 रन की बनाए। कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने 12 रन का योगदान दिया। अंत में गेंदबाज टिम प्रिंगल ने 13 गेंद पर नाबाद 35 रन की पारी खेली। हालांकि, वह टीम को जीत नहीं दिला सके और नीदरलैंड ने 1 रन से मैच गंवा दिया। फिओन को तीन और कैम्फर और मार्क अडायर को 2-2 विकेट मिले।

महायुद्ध की आहट हिंद महासागर तक, Rahul Gandhi ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
हर साल 14,000 नई भर्तियों से दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा और मजबूत
जस्टिस Surya Kant ने भूटानी न्यायपालिका में तकनीकी सुधार की दी सलाह
Arjun Tendulkar ने रचाई शादी, Mumbai में Sania Chandok संग लिए सात फेरे
उज्जैन की कांता गोयल ने मां की ममता से संवार दिए 100 बच्चों के सपने
दक्षिण एशिया में टकराव बढ़ा, बमबारी का तेल-गैस आपूर्ति पर क्या असर?
मध्य प्रदेश में वन मंजूरी में देरी से 48 सड़क परियोजनाएं अटकीं, CAG रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
राशन दुकान आवंटन पर सदन में गहमा-गहमी, मंत्री के जवाब पर विपक्ष हंगामा
होली पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 50 से ज्यादा बदमाशों पर कार्रवाई; कई वारंटी गिरफ्तार
इज़रायल में रह रहे रीवा के युवक ने सुनाई आपबीती, ‘हर बिल्डिंग में बंकर, 15 मिनट पहले आता है अलर्ट’