युद्धविराम के बीच इजराइल का गाजा पर फिर हमला, नेतन्याहू की हमास को चेतावनी
गाजा। अमेरिका की मध्यस्थता वाले युद्धविराम के बीच बढ़ते तनाव में इजराइल ने गाजा पर हमला किया है। यह कार्रवाई अमेरिकी आरोपों के ठीक बाद हुई, जिसमें कहा गया कि हमास ने गाजा के विवादित इलाकों में नागरिकों पर हमले की साजिश रच रहा था, जो युद्धविराम समझौते का उल्लंघन हो सकता है। इजराइली सेना ने इस हमले पर अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है। कुछ अपुष्ट खबरों के मुताबिक इजराइल ने राफा क्षेत्र में हवाई हमले किए।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना फिलिस्तीनी उग्रवादी संगठन हमास के उस खंडन के तुरंत बाद सामने आई, जिसमें अमेरिका के दावों को खारिज किया गया था। अमेरिका ने विश्वसनीय खुफिया रिपोर्टों का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि हमास गाजा के निवासियों पर तत्काल हमला करने और उसके बाद संघर्षविराम तोड़ने की योजना बना रहा है। इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने शनिवार को चेतावनी दी कि गाजा में युद्ध तब तक नहीं थमेगा जब तक हमास को पूरी तरह हथियारबंद नहीं किया जाता और फिलिस्तीनी क्षेत्रों को विसैन्यीकृत नहीं कर दिया जाता।
यह बयान ऐसे समय आया जब हमास की सैन्य शाखा इज्जेदीन अल-कस्साम ब्रिगेड ने अमेरिका-मध्यस्थ युद्धविराम समझौते के तहत शनिवार रात दो और बंधकों के शव सौंपे। नेतन्याहू ने कहा किया कि गाजा और मिस्र के बीच राफा सीमा क्रॉसिंग अगली सूचना तक बंद रहेगी। उन्होंने कहा कि इसका दोबारा खुलना हमास द्वारा मृत बंधकों के शव लौटाने पर निर्भर करेगा। यह घोषणा मिस्र स्थित फिलिस्तीनी दूतावास के उस बयान के कुछ घंटों बाद आई, जिसमें कहा गया था कि गाजावासियों के लिए प्रमुख प्रवेश द्वार राफा क्रॉसिंग सोमवार से फिर से खुल जाएगा।
उधर, अमेरिकी विदेश विभाग ने गाजा शांति समझौते के सभी पक्षों को सूचित किया कि हमास फिलिस्तीनियों के खिलाफ हमले की योजना बना रहा है, जो युद्धविराम का गंभीर उल्लंघन होगा। हालांकि, इन विश्वसनीय रिपोर्टों का कोई ठोस विवरण साझा नहीं किया गया। बयान में चेतावनी दी गई कि अगर हमास इस योजना को अंजाम देता है, तो गाजा की जनता की सुरक्षा और युद्धविराम की मजबूती सुनिश्चित करने के लिए जरुरी कदम उठाए जाएंगे। रिपोर्ट के मुताबिक हमास ने अमेरिकी बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इन आरोपों को मनगढ़ंत बताया है।

डिजिटल जनगणना की तैयारी तेज, गृहमंत्री ने लॉन्च किए चार नए टूल; उपग्रह चित्रों से बनेगा मकान सूचीकरण ब्लॉक
Nitish Kumar किसके कहने पर भाजपा के करीब आए, Narendra Modi के नाम पर पहले हुए थे दूर
66 साल के हुए शिवराज सिंह चौहान, परिवार संग मनाया जन्मदिन; लिए पांच संकल्प
Muppala Lakshmana Rao उर्फ गणपति नेपाल में गिरफ्तार, 15 नक्सलियों के आत्मसमर्पण की संभावना
नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए किया नामांकन, नामांकन के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मौजूद रहे
पुलिस महकमे में हुआ होली मिलन समारोह, अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलकर मनाई होली
रेखा गुप्ता ने कश्मीरी गेट के पास नए फुट ओवर ब्रिज की रखी नींव, पैदल यात्रियों को मिलेगी राहत
महाराष्ट्र में परिवहन क्षेत्र की अनिश्चितकालीन हड़ताल, ट्रांसपोर्टरों ने रखीं प्रमुख मांगें
नीतीश कुमार का पूरा प्रोफाइल: परिवार, शिक्षा और सियासी सफर की कहानी
एसबीआई का मेगा भर्ती अभियान, चेयरमैन बोले- हर साल 16000 नए कर्मचारियों को जोड़ने का लक्ष्य