इजराइल ने किया संयुक्त राष्ट्र टीम पर हमला, बाल-बाल बचे कार्यकर्ता
गाजा। संयुक्त राष्ट्र के बख्तरबंद वाहन में सवार दो कार्यकर्ता गाजा में इजरायली हमले में बाल-बाल बचे गए। यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने इजराइल पर आरोप लगाया कि राहत सामग्री ले जा रहे संयुक्त राष्ट्र के वाहन पर इजराइल की आईडीएफ सेना ने हमला कर दिया। वाहन के फ्रंट विंडोज को निशाना बनाया गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वर्ल्ड फूड प्रोग्राम ने कहा कि डब्ल्यूएफपी टीम पर गोलीबारी के बाद वह अगली सूचना तक गाजा में अपने कर्मचारियों की आवाजाही को रोक रहा है। यह घटना वाडी गाजा पुल पर एक इजरायली चेकपॉइंट से कुछ मीटर की दूरी पर हुई जब यूएन की टीम गाजा में राहत सामाग्री ले जाने वाले ट्रकों के एक काफिले को एस्कॉर्ट करने के बाद दो बख्तरबंद वाहनों में केरेम शालोम/करम अबू सलेम के एक मिशन से लौट रही थी।
यूएन की खाद्य एजेंसी ने कहा कि चेकपॉइंट तक पहुंचने के लिए इजरायली अधिकारियों से मंजूरी मिलने के बाद जब वाहन चेकपॉइंट की ओर बढ़ रहा था तो उस पर सीधे हमला किया गया। कार पर गोलियां बरसाई गईं। डब्ल्यूएफपी ने सफेद एसयूवी वाहन के की तस्वीर जारी की है, जिस पर बड़े काले अक्षरों में यूएन लिखा है और ड्राइवर और बाएं यात्री की बुलेट-प्रूफ खिड़कियों पर गोलियों के निशान दिखाए गए हैं। जो इजराइली सेना की गोली बारी के हैं।
डब्ल्यूएफपी के कार्यकारी निदेशक ने कहा कि इजराइल का कदम पूरी तरह से अस्वीकार्य है और उन अनावश्यक घटनाओं में से एक है जिसने गाजा में डब्ल्यूएफपी की टीम की जिंदगी खतरे में डाल दी है। जैसा कि बीते मंगलवार रात की घटनाओं से पता चलता है, वर्तमान विघटन प्रणाली विफल हो रही है और यह अब और नहीं चल सकता। मैं इजरायली अधिकारियों और संघर्ष के सभी पक्षों से सभी सहायता कर्मियों की सुरक्षा देने के लिए तुरंत कार्रवाई करने का आह्वान करता हूं।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (06 मार्च 2026)
कुलपति प्रो. मनोज दयाल ने राज्यपाल से की सौजन्य भेंट
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से मातृ स्वास्थ्य को मिला संबल
उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन 06 मार्च को करेंगे 3.08 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन
नगरपालिका परिषद का शताब्दी वर्ष शुजालपुर के हर नागरिक के सम्मान का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय में होली मिलन
स्व-सहायता समूह से बदली सुनीता दीदी की तकदीर
बिहान योजना से खिला रत्ना का भविष्य- फूलों की खेती से बनीं सफल उद्यमी
Nitish Kumar ने फेसबुक पोस्ट कर दी जानकारी, राज्यसभा जाने का किया ऐलान