इस्राइल ने सभी फलस्तीनियों को गाजा शहर छोड़ने का दिया आदेश
इस्राइली सेना ने सभी फलस्तीनियों को गाजा शहर से बाहर निकलने का आदेश दिया है। इसके लिए इस्राइल ने शहर के ऊपर पर्चे गिराए हैं। इन पर शहर छोड़ने का संदेश लिखा है। बताया जा रहा है कि हमास के आतंकवादी इन इलाकों में फिर से संगठित हो रहे हैं। इसलिए इस्राइल ने आबादी वाले गाजा क्षेत्र में संदेश भेजना शुरू किया है। फिलहाल अमेरिका, मिस्र व कतर इस्राइली अफसरों से युद्ध विराम पर लगातार वार्ता कर रहे हैं, ताकि शांति समझौता आगे बढ़ाया जा सके।
दीर अल-बलाह। दक्षिण गाजा में शरण स्थली बने एक स्कूल पर हुए इस्राइली हवाई हमले में कम से कम 29 लोगों की मौत हो गई। वहीं भारी बमबारी के कारण उत्तर में गाजा शहर की स्वास्थ्य सेवाएं बंद करनी पड़ी हैं। इस बीच हजारों लोग शरण की तलाश में भागते दिखाई दिए। इस्राइल का यह हमला गाजा के सबसे बड़े शहर में फिर से संगठित हो रहे हमास के आतंकवादियों के खिलाफ किया गया। हमले में मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।

महाराष्ट्र में परिवहन क्षेत्र की अनिश्चितकालीन हड़ताल, ट्रांसपोर्टरों ने रखीं प्रमुख मांगें
नीतीश कुमार का पूरा प्रोफाइल: परिवार, शिक्षा और सियासी सफर की कहानी
एसबीआई का मेगा भर्ती अभियान, चेयरमैन बोले- हर साल 16000 नए कर्मचारियों को जोड़ने का लक्ष्य
बीकानेर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलते ही मचा हड़कंप
फैशन स्टेटमेंट था या कोई धार्मिक वजह, क्यों विजय-रश्मिका के वेडिंग रिसेप्शन में नंगे पैर पहुंचे राम चरण?
37 साल बाद फिर उसी राह पर Nitish Kumar, क्या Narendra Modi सरकार में मिल सकती है बड़ी भूमिका?
इंदौर में रंगपंचमी गेर से पहले प्रशासन की तैयारियां तेज, ऐतिहासिक राजवाड़ा क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाई गई
रायपुर ग्रामीण में खूनी होली, आरंग-खरोरा-बरबंदा में तीन हत्याएं, तिल्दा में चाकूबाजी
Laxmi Verma ने राज्यसभा चुनाव के लिए भरा नामांकन, Vishnu Deo Sai सहित कई नेता रहे मौजूद