पेंशनरों की समस्याओं का समाधान करना हमारा दायित्व-मंत्री
जयपुर । शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि पेंशनर्स के अनुभवों का लाभ सभी को मिले इसके लिए बेहतर प्रयास किए जाए। उन्होंने पेंशनरों की समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन देते हुए कहा कि यह राज्य सरकार का दायित्व है। उन्होंने कहा की आप समाज के प्रमुख व्यक्ति हो, आपकी बात सभी आदर से मानते है। आपको वंचित एवं गरीब की मदद करनी चाहिए। उन्हें सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देकर उन्हें लाभ दिला सकते है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान स्वच्छता एवं पौधारोपण में देश में अग्रणी राज्य के रूप में उभरेगा। पर्यावरण हम सब की जिम्मेदारी है और हम सबको बढ़-चढ़कर पेड़ लगाने चाहिए। उन्होंने अमृता देवी को याद करते हुए कहा कि हमें पेड़ों का मूल्य समझना चाहिए। हमारे पूर्वजों ने वर्षो पहले पेड़ों की रक्षा करते हुए बलिदान दिया था। तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है जो चिंता का विषय है। हम सबको मिलकर हरियाली से धरती मां का श्रृंगार करना है तथा हरियालो राजस्थान की संकल्पना को साकार करना है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई