बंशीधर तंबाकू कंपनी पर आईटी रेड
नई दिल्ली। बंशीधर तंबाकू कंपनी के मालिक के आवास पर इनकम टैक्स ने छापामार कार्रवाई की है। आाईटी रेड में मिले धन को देख टीम की भी आंखें चौंधिया गईं। इस छापे में करोड़ों रुपये की गाड़ियां एक लाइन से जहां खड़ी मिलीं वहीं करोड़ों रुपये कैश मिलने की बात भी की गई है।
जानकारी अनुसार इनकम टैक्स की टीम दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र में छापेमारी करने में जुटी है। इस छापामार कार्रवाई की टीम जब दिल्ली स्थित आवास पर पहुंची तो वहां करीब 60 करोड़ रुपये के वाहन एक लाइन से खड़े मिले। इन महंगे वाहनों में रोल्स-रॉयस फैंटम जैसी अनेक गाड़ियां मौजूद थीं। सूत्रों की मानें तो आईटी रेड के दौरान आयकर विभाग की टीम ने करीब साढ़े चार करोड़ रुपये कैश भी बरामद किए हैं। खबर लिखे जाने तक नयागंज स्थित बंशीधर एक्सपोर्ट और बंशीधर तंबाकू के यहां आयकर अधिकारी लगातार जांच करने में जुटे रहे हैं।
करीब 20 ठिकानों पर की गई रेड
आयकर विभाग की 15 से 20 टीमों में शामिल सौ से ज्यादा कर्मचारी व अधिकारियों ने दिल्ली, मुंबई और गुजरात समेत 20 ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की है। इस बीच भारी पुलिस सुरक्षा बल मौजूद रहा है। बताया जा रहा है कि कंपनी का टर्नओवर अरबों में है, लेकिन तंबाकू कंपनी महज 20 से 25 करोड़ का ही कारोबार शो करती चली आई थी। सूत्रों की मानें तो इनकम टैक्स की टीम जांच उपरांत कोई बड़ा खुलासा कर सकती है।

छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
Mumbai में मेट्रो पिलर गिरा, 1 की मौत, 4 घायल