जयपुर विद्युत वितरण निगम ने किया नवाचार
जयपुर । कार्यस्थल पर होने वाली विद्युत दुर्घटनाओं एवं किसी आपात स्थिति का सामना करने के लिए कार्मिकों को तैयार करने के उद्देश्य से जयपुर विद्युत वितरण निगम ने एक नवाचार प्रारंभ किया है। इसके लिए निगम के अभियंताओं एवं अन्य कार्मिकों को एसएमएस अस्पताल के अनुभवी चिकित्सकों की टीम की ओर से समय-समय पर बेसिक लाइफ सपोर्ट एवं फर्स्ट एड का प्रशिक्षण दिया जाएगा. इसकी शुरूआत एसएमएस के ट्रॉमा सेन्टर स्थित स्किल लैब में हुई।
जहां जयपुर डिस्कॉम के अभियंताओं एवं कार्मिकों को कार्यस्थल पर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक दिवसीय विद्युत प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया इस कार्यशाला में एसएमएस अस्पताल के अनुभवी चिकित्सकों एवं मास्टर ट्रेनर्स की टीम ने डिस्कॉम के 30 अभियंताओं एवं अन्य कार्मिकों को सीपीआर, इलेक्ट्रिक शॉक, बर्न इंजरी सहित अन्य प्रकार की आपात स्थिति से निपटने के लिए बेसिक लाइफ सपोर्ट एवं फर्स्ट ऐड का प्रशिक्षण दिया। जयपुर डिस्कॉम के निदेशक (तकनीकी) संजय सिंह नेहरा, जयपुर संभाग के मुख्य अभियंता (ओएंडएम) आर.के.जीनवाल, एसएमएस अस्पताल के उप अधीक्षक डॉ. जगदीश मोदी एवं ट्रॉमा एवं अस्थि रोग संस्थान के नोडल अधिकारी डॉ. अनुराग धाकड़ ने अभियंताओं एवं कार्मिकों को कार्यशाला के समापन पर सर्टिफिकेट प्रदान किए। डिस्कॉम के अधीक्षण अभियंता (प्रशिक्षण) के.सी. शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षणार्थियों को करंट लगने, ऊंचाई से गिरने, हृदयाघात एवं अन्य प्रकार की आपात स्थिति में जान बचाने के लिए मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रारंभिक उपचार का प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया. यह प्रशिक्षण कार्यक्रम राजस्थान विद्युत विनियामक आयोग के नियमों के अनुरूप प्रारंभ किया गया है. निगम के अन्य अभियंताओं एवं कार्मिकों को भी यह प्रशिक्षण दिया जाएगा।

एमपी विधानसभा के बजट सत्र में हाई अलर्ट,परिसर में अंगरक्षकों की एंट्री पर रोक
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव का आरोप, रॉयल प्रेस क्लब पहुंचा थाने
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट