जयपुर जंक्शन बनेगा वल्र्ड क्लास स्टेशन-रेल मंत्री
जयपुर । रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज सुबह गोविंद देवजी मंदिर में दर्शन करने के बाद जयपुर जंक्शन और सांगानेर रेलवे स्टेशन का दौरा कर विकास कार्यों का जायजा लिया। साथ ही रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रदेशवासियों को कई सौगात दी। उन्होंने ऐलान किया कि अब जयपुर जंक्शन वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनेगा। साथ ही सांगानेर स्टेशन को अमृत भारत योजना में शामिल किया गया है। इसके अलावा अब वंदे भारत ट्रेन का गांधी नगर स्टेशन पर भी ठहराया होगा।
जयपुर जंक्शन और सांगानेर रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के बाद रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि जयपुर जंक्शन को वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनाया जाएगा। जयपुर रेलवे स्टेशन पर बहुत बड़ा रूफ प्लाजा बनेगा। जितनी पटरी और प्लेटफॉर्म्स हैं, इसके ऊपर एक बड़ी छत बनेगी। इस रूफ प्लाजा पर यात्री आराम से बैठ सकते हैं। इसके अलावा बच्चों के खेलने की जगह भी होगी। यहां ऐसी स्टॉल्स होगी, जहां पर यात्रियों को जयपुर की खास चीजें उपलब्ध कराई जाएगी। रेल मंत्री ने कहा कि जयपुरवासियों की मांग को देखते हुए अब वंदे भारत ट्रेन को गांधी नगर स्टेशन पर रोके जाने का निर्णय ले लिया गया है। उन्होंने कहा कि कुछ दिनों पहले सांसद रामचरण बोहरा मंत्री ने भी मुलाकात कर इसकी मांग उठाई थी। ऐसे में अब वंदे भारत ट्रेन का गांधीनगर रेलवे स्टेशन पर नियमित ठहराव होगा। बता दें कि अजमेर से दिल्ली तक चलने वाली वंदे भारत ट्रेन जयपुर स्टेशन पर ही ठहराव था। लेकिन, अब ये ट्रेन गांधी नगर रेलवे स्टेशन पर भी रूकेगी। रेल मंत्री ने कहा कि अब जयपुर के सांगानेर रेलवे स्टेशन को भी अमृत भारत योजना में शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान के 83 रेलवे स्टेशनों पर री-डेवलपमेंट कार्य चल रहा है। ऐसे में अब सांगानेर स्टेशन का नाम अमृत भारत योजना में शामिल हो जाने से ऐसे रेलवे स्टेशनों की संख्या 84 हो गई है।

विदिशा में बारातियों से भरी कार हादसे का शिकार, 3 लोगों की मौत, 7 गंभीर घायल
10वीं की परीक्षा आज से शुरू! एग्जाम हॉल में घुसने से पहले छात्र जरूर पढ़ें ये 5 जरूरी नियम, वरना हो सकती है परेशानी
BJP ने असम–पश्चिम बंगाल चुनाव में छत्तीसगढ़ नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारी
पश्चिम बंगाल में महिला नर्स की निपाह वायरस संक्रमण के बाद मौत
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, ठंड से राहत और तापमान में बढ़ोतरी
दोस्त को ट्रेन के सामने धक्का देने के मामले में दो दोषियों को 10 साल की सजा
छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 9 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, रेलवे के विकास कार्य से बदला शेड्यूल
दुर्ग में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, म्यूल अकाउंट नेटवर्क पर पुलिस की सख्त कार्रवाई
टंकी फुल कराने से पहले चेक करें आज के नए रेट, जानें कहां मिल रहा सबसे सस्ता तेल!
बाजार में मची हाहाकार या निवेश का सुनहरा मौका? सोना-चांदी के साथ शेयर बाजार भी धराशायी, जानें अब क्या करें निवेशक