झारखंड में सर्दी का कहर: लातेहार सबसे ठंडा, रांची में बढ़ी कंपकंपी
रांची: झारखंड में गुलाबी ठंड के साथ-साथ अब शाम के वक्त अच्छी खासी कंपकंपी हवा ने ठंड बढ़ा दी है. अब आलम यह है कि शाम के वक्त अधिकतर लोग स्वेटर-जैकेट में नजर आ रहे हैं. जहां दिन में तेज धूप निकल रही है. वहीं, शाम को कंपकंपी हवा लोगों को ठंड का एहसास करा रही है. आने वाले 8 नवंबर तक कुछ ऐसी ही स्थिति रहने वाली है. झारखंड मौसम विभाग 9 नवंबर से ठंड बढ़ने की संभावना जताई है.
रांची का तापमान जाएगा 15 डिग्री से नीचे
रांची मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले 2-3 दिनों में राज्य का तापमान और नीचे जा सकता है. पूर्वानुमान के मुताबिक, राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से नीचे रह सकता है. यही स्थिति लगभग हर जिले की देखी जा सकती है.
बदल गया हवा का रुख
रांची मौसम केंद्र ने बताया कि आने वाले कुछ दिनों तक सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा छा सकता है. वहीं, दिन में मौसम शुष्क रहेगा और आसमान पूरी तरह साफ रहने की संभावना है. इस दौरान बारिश का कोई संकेत नहीं है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, हवा का रुख उत्तरी दिशा की ओर हो गया है, जो आमतौर पर सर्दी की शुरुआत का संकेत होता है.
जानें पिछले 24 घंटे का हाल
अगर पिछले 24 घंटे की बात की जाए, तो राज्य में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई. झारकंड का मौसम साफ और शुष्क रहा है. अधिकतम तापमान सरायकेला का 32.3 डिग्री तक रहा है. वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री लातेहार का दर्ज किया गया.

किडनी खराब होने से पहले शरीर देता है संकेत, सुबह दिखने वाले इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज
संसद परिसर में कांग्रेस का विरोध-प्रदर्शन, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल; अमित शाह पर निशाना
किशोरी कांड में सनसनीखेज आरोप, 32 हजार में सौदे की बात आई सामने; नूरजहां का घर गिराया
कागजों में किसान, हकीकत में कोई और ले गया खाद; दावों पर उठे सवाल
अनुराग डोभाल ने रिश्ते को लेकर किया सनसनीखेज दावा, सोशल मीडिया पर वायरल हुए कथित सबूत
श्रेयस अय्यर ने पहली जीत का क्रेडिट वीवीएस लक्ष्मण को सौंपा, ड्रेसिंग रूम में की खुलकर तारीफ
पैसों के विवाद में खूनी संघर्ष, लाठी से पीटकर युवक की हत्या
चुनावी मैदान में बीजेपी की ताकत का प्रदर्शन, आज सीएम मोहन यादव-हेमंत खंडेलवाल का रोड शो
बाबर आजम की वापसी रही नाकाम, वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाजों के सामने पाकिस्तान मुश्किल में