झारखंड की छात्रा की मौत से शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
रांची/गढ़वा: झारखंड के गढ़वा जिले में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। यहां स्कूल की प्रिंसिपल ने कथित तौर पर 12वीं की एक छात्रा को जोर से थप्पड़ मार दिया। थप्पड़ मारे जाने के एक महीने बाद 12वीं कक्षा की एक छात्रा की इलाज के दौरान मौत हो गई। छात्रा की गलती सिर्फ इतनी थी कि वह स्कूल ड्रेस कोड का पालन न करते हुए जूतों की जगह चप्पल पहनकर स्कूल आई थी।
क्या है पूरा मामला?
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह घटना 15 सितंबर को हुई थी। छात्रा दिव्या कुमारी स्कूल की असेंबली (प्रार्थना सभा) में चप्पल पहनकर शामिल हुई थी। स्कूल की प्रिंसिपल इन-चार्ज द्रौपदी मिंज ने कथित तौर पर नियमों का पालन न करने पर छात्रा को जमकर डांटा और थप्पड़ मार दिया। शुरुआत में छात्रा ठीक लग रही थी, लेकिन बाद में वह अवसाद से ग्रस्त होकर बीमार पड़ गई। उसे पहले डालटनगंज के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS) रेफर कर दिया गया। मंगलवार को इलाज के दौरान छात्रा की मौत हो गई।
परिजनों ने लगाया मानसिक प्रताड़ना का आरोप
दिव्या कुमारी की मौत के बाद उसके माता-पिता ने बरगढ़ पुलिस स्टेशन में प्रिंसिपल द्रौपदी मिंज के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। नाराज परिजन और ग्रामीणों ने तेहरी भंडरिया चौक पर दिव्या के शव के साथ मुख्य सड़क को जाम कर दिया और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि दिव्या की मौत प्रिंसिपल मिंज की मानसिक प्रताड़ना के कारण हुई है। उन्होंने प्रिंसिपल की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।
तीन घंटे तक सड़क रही जाम
सड़क जाम होने से तीन घंटे से अधिक समय तक यातायात बाधित रहा। सूचना मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देकर प्रदर्शनकारियों को जाम हटाने के लिए राजी किया। प्रिंसिपल ने इस मामले पर बात करने से इनकार कर दिया है।

युद्ध से बातचीत की ओर बढ़े कदम, ईरान ने हमले रोके, सीजफायर पर जोर
छात्रों पर कार्रवाई को लेकर संसद में हंगामा, गृह मंत्री से इस्तीफे नहीं बल्कि माफी की मांग
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर उद्धव ठाकरे का वार, कहा- जनता सच पहचानती है
CJP का सरकार पर बड़ा हमला, कहा- छात्रों के खिलाफ कार्रवाई तुरंत रोको
धरती का खिसकना आया सामने, NISAR सैटेलाइट ने खोली वेनेजुएला भूकंप की परतें
मलेरिया पर सरकारी दावों की खुली पोल, कांकेर में 10 दिन में 3 बच्चों की मौत; बस्तर में 8426 संक्रमित
ईजीमेल्ट तकनीक अपनाएगा टाटा स्टील, ₹2500 करोड़ के निवेश से घटेगी कोक की खपत
झारखंड के वित्त मंत्री ने की योजनाओं की समीक्षा, हर पात्र तक लाभ पहुंचाने पर जोर
मेदांता अस्पताल से डिस्चार्ज हुए सोनम वांगचुक, स्टाफ को कहा धन्यवाद; बताया आगे का प्लान