फिर बदला झारखंड का मौसम: तेज हवाओं के साथ यलो अलर्ट किया जारी
राजधानी व आसपास के जिलों के साथ साथ पूरे राज्य के मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा बह रही है। आसमान में छाए आंशिक बादल ने तापमान में परिवर्तन ला दिया है।
मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी पूर्वानुमान की बात करें तो 27 फरवरी को राज्य के पश्चिमी हिस्से पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा, निकटवर्ती मध्य हिस्से यानी रांची, रामगढ़, खूंटी, हजारीबाग, बोकारो व गुमला के साथ साथ दक्षिणी हिस्से यानी पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां में कहीं कहीं मेघ गर्जन के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है।
उत्तर पश्चिमी हिस्सों में मेघगर्जन के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना
वहीं, 28 फरवरी को भी रांची समेत आसपास के जिलों में आंशिक बादल छाए रहेंगे और मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। इसके बाद 29 फरवरी और 1 मार्च को आसमान साफ रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा। वहीं 2 और 3 मार्च को राज्य के उत्तर पश्चिमी हिस्सों में मेघगर्जन के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है।
मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि 27 फरवरी को राज्य के पश्चिमी, निकटवर्ती मध्य भाग व दक्षिणी हिस्सों में 30 से 40 किमी की रफ्तार से तेज हवा के बहने के साथ साथ वज्रपात होने की संभावना जताई गई है। इसे लेकर विभाग ने यलो अलर्ट भी जारी किया है।
मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने कहा कि तेज हवा के चलते बिजली के खंभे, लटकते तार और पेड़ की टहनियों के गिरने की संभावना रहती है इसलिए भूलकर भी बाहर सुरक्षित स्थान के रूप में पेड़ का सहारा न लें। विभिन्न जिलों में तेज हवा के साथ वज्रपात की भी संभावना है इसलिए जहां तक संभव हो सुरक्षित स्थान पर ही रहें।
सबसे कम गोड्डा का तापमान
पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राज्य में कहीं कहीं हल्की वर्षा हुई। सबसे अधिक वर्षा 1.8 मिमी धनबाद के गोविंदपुर में रिकार्ड की गई। वहीं सबसे अधिक अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री चाईबासा का जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री गोड्डा का रिकॉर्ड किया गया। राजधानी रांची की बात करें तो अधिकतम 25.6 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

नियाज़ खान का बड़ा दावा, अली खामेनेई को मरवाने में सऊदी अरब का हाथ?
मुख्यमंत्री निवास पर होलिका दहन- मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने की प्रदेश में सुख-समृद्धि की कामना
अली खामेनेई की मौत पर सवाल, सोनिया गांधी-राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार
निशांत कुमार राजनीति में एंट्री कर रहे, होली पर मिली मंत्री की शुभकामनाएँ
होली पर शराब पीकर ड्राइविंग करने वालों पर ‘चाबुक’, रायपुर में 130 चालकों के चालान
सीट बंटवारे पर तकरार, कांग्रेस ने चिदंबरम को बनाया दूत; स्टालिन संग मंथन
Raigarh में तेज रफ्तार बाइक खंभे से टकराई, युवक की मौत
तीन हजार रुपये के लेन-देन ने ली जान, रायगढ़ में युवक की चाकू से गोदकर हत्या
Chhattisgarh से राज्यसभा के लिए भाजपा ने लक्ष्मी वर्मा को उतारा