झारखंड का मौसम बिगड़ने वाला है आज से
रांची। Jharkhand Weather News एक ओर जहां राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में हीट-वेव का असर देखने को मिल रहा है। इसी बीच राहतभरी खबर यह है कि निकटवर्ती मध्य हिस्से यानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, गुमला और खूंटी समेत दक्षिणी हिस्से यानी पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां और सिमडेगा में 22 और 23 अप्रैल को राहत मिल सकती है।
मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने पूर्वानुमान जारी करते बताया कि इन क्षेत्रों में दो दिनों तक कहीं कहीं आंशिक बादल छाए रहेंगे और मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की भी संभावना है।
इन जिलों में दिखेगा 'लू' का असर
इसे लेकर विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 25 अप्रैल को कोल्हान प्रमंडल अंतर्गत पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां, सिमडेगा समेत देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज में हीट-वेव का असर देखने को मिलेगा।
राजधानी व आसपास के जिलों में 22 और 23 अप्रैल को आंशिक बादल छाए रहने से तापमान में दो से से तीन डिग्री तक गिरावट होने के संकेत हैं। जिससे इन क्षेत्रों के लोगों को तपती गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
इन जिलों में मिलेगी गर्मी से राहत
मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि राजधानी व आसपास के जिलों 22 और 23 अप्रैल को आंशिक बादल छाए रहेंगे और मौसम शुष्क बना रहेगा। वहीं, 24 और 25 अप्रैल को आसमान मुख्यत: साफ रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा।
तपती गर्मी की स्थिति यह है कि राज्य के 14 जिलों में तापमान 40 के पार पहुंच चुका है, जिससे आगामी दिनों में स्थिति और भयावह होने के कयास लगाए जा रहे हैं।
रविवार को पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा में सर्वाधिक 46.4 डिग्री, सरायकेला खरसावां में 44 डिग्री, पाकुड़ में 43.8 डिग्री, गोड्डा में 43.6 डिग्री, जामताड़ा में 42.7 डिग्री, पश्चिमी सिंहभूम के जगन्नाथपुर में 42.7 डिग्री, पलामू में 42.4 डिग्री, देवघर में 41.7 डिग्री, गढ़वा में 41.5 डिग्री, साहिबगंज में 41.4 डिग्री और जमशेदपुर में 44.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
मौसम विभाग ने बताया कि बहरागोड़ा में 21 अप्रैल तक का सर्वाधिक तापमान रिकार्ड किया गया है। राजधानी रांची में अधिकतम 39.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (04 मार्च 2026)
18 दिवसीय सर्विस ऑन व्हील्स अभियान बना जनसेवा की मिसाल, हजारों दिव्यांगजन एवं वृद्धजन लाभान्वित
हरिद्वार में अमित शाह का दौरा, सियासी हलचल तेज़
होली के पावन अवसर पर मध्यप्रदेश पुलिस की गुम/चोरी के मोबाइलों की बरामदगी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
प्रकृति संरक्षण और सामाजिक समरसता का संदेश देता है होली का पर्व : मंत्री केदार कश्यप
इंडिया स्किल 2025-26 में छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक सफलता
स्वस्थ प्रदेश ही समृद्ध प्रदेश की है आधारशिला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
रंगों में घुले प्रेम और सौहार्द का त्योहार है होली : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दी होली की शुभकामनाएँ