कांग्रेस नेताओं के भाजपा में शामिल होने पर जीतू बोले- भगवान उनका भला करें
भोपाल । मध्य प्रदेश में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, पूर्व विधायक संजय शुक्ला और पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी समेत अन्य नेताओं के भाजपा में शामिल होने पर कांग्रेस नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने शनिवार को अपने निवास पर प्रेसवार्ता में कहा कि पिछले पांच साल में कांग्रेस छोड़ भाजपा का हाथ थामने वाले नेता भीड़ का हिस्सा बनकर रह गए हैं।
पटवारी ने कहा कि सुरेश पचौरीजी ने इस्तीफा दिया और भाजपा ज्वाइंन की। उन्हें मेरी शुभकामनाएं है। भगवान करें वो भीड़ का हिस्सा न बने। पटवारी ने कहा कि हम चार बार चुनाव हारे हैं। इस डर से लोग निर्णय लेंगे। कांग्रेस ने सुरेश पचौरी को सर्वाधिक दिया है। भगवान उनका भला करें, भार उतरा। पटवारी ने आगे कहा कि नेता चले जाते हैं, लेकिन वोट नहीं जाते है। कार्यकर्ता नहीं जाते हैं। उन्होंने कहा कि सभी वरिष्ठ नेता है, उनको समझाने की जरूरत नहीं है। लोकसभा प्रत्याशियों को लेकर जीतू पटवारी ने कहा कि प्रदेश में प्रत्याशियों का एलान जल्द होगा। तीन दिन में प्रत्याशियों की सूची जारी होगी। सूची में अच्छे नाम देखने को मिलेंगे।
पुराने पत्ते गिर जाते हैं, नए पत्ते आएंगे
वहीं, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कांग्रेस नेताओं के भाजपा में शामिल होने को दुख का विषय बताया। साथ ही कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस मजबूत है। उन्होंने कहा कि जो पुराने पत्ते हो जाते हैं, वो पतझड़ में गिर जाते हैं, फिर नए पत्ते आएंगे।

उज्जैन में 54 दुकानों की तोड़फोड़ पर सुप्रीम कोर्ट की रोक
IPL से पहले KKR को बड़ी राहत, स्टार तेज गेंदबाज फिट घोषित
Bhopal में ईद पर भारी वाहनों की एंट्री बैन, ट्रैफिक प्लान जारी
रायगढ़ में अफीम खेती पर भूपेश बघेल का BJP सरकार पर हमला
शाहीन अफरीदी को प्लेइंग-11 से बाहर रखने की सलाह, पूर्व कप्तान का बयान
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की नई रणनीति, आदिवासी क्षेत्रों में धार्मिक-सामाजिक समीकरण साधने की कोशिश
भूपेश बघेल का ‘धुरंधर 2’ पर हमला, सरकार को खुश करने का आरोप
स्टार्क-हेजलवुड IPL के शुरुआती मैचों से बाहर, टीमों को बड़ा झटका
छत्तीसगढ़ में अब ATM से मिलेगा राशन, नई सुविधा की शुरुआत
अनिल अंबानी से दूसरे दिन भी CBI की पूछताछ, ₹2929 करोड़ घोटाले की जांच तेज