जेएनयू छात्रसंघ चुनाव का कार्यक्रम जारी प्रचार-प्रसार को लेकर सख्त नियम जारी
नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में छात्र संघ चुनाव 2025-26 की तारीखों का ऐलान हो गया है। विश्वविद्यालय चुनाव समिति ने शुक्रवार को आधिकारिक दिशा-निर्देश जारी करते हुए बताया कि मतदान 4 नवंबर को होगा, जबकि परिणाम 6 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। इस बार समिति ने प्रचार-प्रसार और चुनाव प्रक्रिया को लेकर सख्त नियम लागू किए हैं, ताकि पूरा चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में संपन्न हो सके। चुनाव समिति ने स्पष्ट किया है कि प्रचार के लिए केवल हाथ से बने पोस्टर और फोटोकॉपी सामग्री का इस्तेमाल किया जा सकेगा। किसी भी प्रकार की प्रिंटेड, रंगीन या डिजिटल पोस्टर-बैनर की अनुमति नहीं दी जाएगी। सभी प्रचार सामग्री केवल समिति की स्वीकृति के बाद ही परिसर में लगाई जा सकेगी। पोस्टर या पंपलेट लगाने के लिए उम्मीदवारों को 24 घंटे पहले चुनाव समिति से अनुमति लेना अनिवार्य होगा। इसके अलावा शाम सात बजे के बाद किसी भी प्रकार का प्रचार कार्य, जैसे पोस्टर लगाना या वितरण करना, वर्जित रहेगा। बता दें कि चुनाव समिति द्वारा जारी आचार संहिता में यह स्पष्ट किया गया है कि चुनाव प्रचार के दौरान केवल हाथ से बने पोस्टर और फोटोकॉपी की गई सामग्री का ही इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसका कारण यह है कि यह नियम लिंगदोह समिति की सिफारिशों के अनुरूप है, जो देशभर में छात्र संघ चुनावों को नियंत्रित करती हैं। इन सिफारिशों का उद्देश्य चुनावी खर्च को कम रखना और विश्वविद्यालय या सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान या गंदगी से बचाना है। निर्देशों के अनुसार, विश्वविद्यालय की इमारतों, दीवारों, सड़कों, बिजली के खंभों, बस स्टॉप और पेड़ों जैसे सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर लगाना पूरी तरह प्रतिबंधित है। कोई भी छात्र विश्वविद्यालय की संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचा सकता। ऐसा करने पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (18 फ़रवरी 2026)
योग से सशक्त होगा युवा वर्ग, शिक्षा के साथ स्वास्थ्य भी आवश्यक :रूपनारायण सिन्हा
सरगुजा जिले में पीएम आवास निर्माण ने पकड़ी रफ्तार
छत्तीसगढ़: नक्सल छाया से पर्यटन हब तक की शानदार यात्रा
श्रमिक जन संवाद/श्रमिक सम्मेलन का हुआ आयोजन
मुद्रा लोन से साकार हुआ सपना, बुढाडांड की प्रीति गुप्ता बनीं लखपति दीदी
बड़वानी जिले को एक्सपोर्ट हब के रूप में विकसित करने के लिये कृषि उन्नयन संवाद का हुआ आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुलैथ में बुधवार को कृषक कल्याण वर्ष के पहले किसान सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
हरदा के डायल-112 हीरोज: सूझबूझ और साहस से टली बड़ी दुर्घटना
विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कोचिंग संस्थानों के लिए नए नियमों पर मंथन