राज्यपाल से मिले ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश अध्यक्ष को लेकर हलचल तेज
भोपाल। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भोपाल पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनका जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी और कृष्णा घाड़गे ने स्वागत किया।केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राज्यपाल राजभवन पहुंचकर राज्यपाल मंगू भाई पटेल से मुलाकात की। हालांकि, इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है, लेकिन इसके राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं।दरअसल सिंधिया नरोत्तम मिश्रा के घर भी पहुंचे थे। सिंधिया चार इमली स्थित पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के घर पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच करीब 15 मिनट तक बातचीत हुई। इस मुलाकात को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चुनाव की चर्चा जोरों पर है।
शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात
सिंधिया केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के घर भी पहुंचे। शिवराज ने उन्हें अपने बेटों की शादी का न्योता दिया। राजनीतिक गलियारों में इसे गठबंधन की मजबूती का संकेत माना जा रहा है।
मंत्री करण सिंह वर्मा से चर्चा
सिंधिया राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के घर भी गए। पार्टी संगठन और चुनाव को लेकर गोपनीय चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है।

सिंधिया बोले- मुंगावली से है पारिवारिक रिश्ता, आवास देने से पहले लिया वादा
शांति बनाए रखने के लिए BJP को रोकना जरूरी: ममता बनर्जी का चुनावी बयान, एकता की अपील
सिर्फ 5000 रुपये में ट्रिप, 5 हिल स्टेशन जो हैं ऑफबीट
विश्व में हनुमान मंदिरों की यात्रा, चमत्कारिक अनुभव
Govind Singh Dotasra का केंद्र पर हमला, बोले- देश में BJP शासन फेल
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार्दिक नहीं, सूर्यकुमार संभाल रहे कप्तानी
Rahul Gandhi का केंद्र पर हमला, चीनी CCTV और AI प्लेटफॉर्म पर उठाए सवाल
बंगाल में सियासी पारा चढ़ा: ममता बनर्जी ने NIA पर लगाए गंभीर आरोप
औचक निरीक्षण से जेल में हड़कंप, तीन टीमों ने की सघन तलाशी; 165 बंदियों से पूछताछ
कोरोना का नया वैरिएंट ‘सिकाडा’, 23 देशों में फैलाव