कंगना ने फिर लिया पंगा, जया को बताया पैनिक अटैक वाली महिला
नई दिल्ली। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और सांसद जया बच्चन का गुस्सेल मिजाज से सभी वाकिफ हैं जया छोटी सी बात पर भड़क जाती हैं और अपना गुस्सा जाहिर करती नजर आती हैं। पिछले दिनों वह पार्लियामेंट में उनके पति अमिताभ बच्चन के नाम से संबोधित किए जाने पर नाराज हो गईं थी। अब हाल ही में बीजेपी की सांसद कंगना रनौत ने जया बच्चन के इस रवैये पर टिप्पणी की है, जिसको लेकर वह चर्चाओं में हैं।
जया बच्चन के उस रिएक्ट पर हाल ही में कंगना ने कहा कि वह पैनिक अटैक वाली महिला हैं। ये बहुत ही शर्म की बात है। प्रकृति ने महिला और पुरुष को अलग बनाया है और दोनों के बीच खूबसूरत अंतर है। आजकल फेमिनिज्म के नाम पर कुछ महिलाएं खराब डायरेक्शन में जाने से नहीं चूक रहीं हैं। हमारी सोसाइटी उस डायरेक्शन में जा रही है, जहां उन्होंने एरोगेंस को छोड़ा नहीं है। चीजें ऐसी होती हैं, जैसे कि लोगों को लगता है कि मेरी आइडेंटिटी कहीं छूट गई है, उनको पैनिक अटैक आ जाता है। लोग इतना डरे हुए हैं, जबकि ये कितनी बुरी बात है।
बता दें, इससे पहले भी कंगना और जया बच्चन के बीच बहस हो चुकी है। कुछ समय पहले कंगना ने जया के थाली में छेद वाले बयान पर उन्हें जवाब दिया था, जिसके बाद दोनों के बीच ठनी गई थी। वहीं अब एक बार फिर कंगना ने जया बच्चन से पंगा ले लिया है और उनके ही बयान पर जवाब भी दिया है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 मार्च 2026)
भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की जल योद्धाओं की गूंजी आवाज
डबल इंजन की सरकार में बहनों को मिल रही हैं डबल खुशियां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि विश्वविद्यालय के तीन मेधावी छात्रों को बैंक ऑफ बड़ौदा अचीवर्स अवॉर्ड -2026 से सम्मानित
कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय में कल से आयोजित दो दिवसीय “एग्री टेक मिलन” में शामिल होंगे पांच सौ से अधिक पूर्व विद्यार्थी
राहुल गांधी देश को गुमराह कर रहे, भारत की छवि खराब कर रहे: गिरिराज सिंह का आरोप
मुख्यमंत्री डॉ. यादव विधायक देवेन्द्र जैन के पुत्र के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हुए
विभिन्न चिकित्सा पद्धतियों के समन्वय से आमजन को पहुंचे अधिक से अधिक स्वास्थ्य लाभ : आयुष मंत्री परमार
स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील एवं जागरूक होना जरूरी : उप मुख्यमंत्री शुक्ल