दवाओं का पर्याप्त भण्डारण रखें-गिरि
जयपुर । राजस्थान मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन की प्रबंध निदेशक श्रीमती नेहा गिरि ने जिला औषधि भण्डार गृहों एवं मेडिकल कॉलेज औषधि भण्डार गृहों के प्रभारी अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि आवश्यक दवा सूची में शामिल समस्त औषधियों की पर्याप्त उपलब्धता रखी जाये। साथ ही चिकित्सा संस्थानों में औषधियों की उपलब्धता की सघन मॉनिटरिंग की जाये।
श्रीमती गिरि निगम के अधीन समस्त जिला एवं मेडिकल कॉलेज औषधि भण्डार गृहों के प्रभारी अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस को सम्बोधित कर रही थीं। उन्होंने मौसमी बीमारियों के दृष्टिगत इससे सम्बंधित आवश्यक औषधियों का पर्याप्त भण्डारण रखने तथा चिकित्सा संस्थानों तक दवाओं की सुचारू आपूर्ति रखने के निर्देश दिये। प्रबंध निदेशक ने प्रदेश के विभिन्न जिला औषधि भण्डार गृहों तथा मेडिकल कॉलेज औषधि भण्डार गृहों पर चल रहे सिविल निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि इन सिविल निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए। कार्यों में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाये तथा प्रत्येक 15 दिवस में रिपोर्ट निगम को भिजवाई जाये। श्रीमती गिरि ने भण्डार गृहों में रखी अवधिपार औषधियों का शीघ्र निस्तारण करने तथा औषधियों को अवधिपार होने से पूर्व समय रहते उपयोग में लेने के निर्देश दिये। उन्होंने नि:शुल्क दवा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज