मां कालरात्रि की आराधना करते समय रखें इन बातों का ध्यान
देवी का सातवां स्वरूप मां कालरात्रि का है। मां कालरात्रि का रंग काला है और ये त्रिनेत्रधारी हैं। मां कालरात्रि के गले में कड़कती बिजली की अद्भुत माला है। इनके हाथों में खड्ग और कांटा है। मां कालरात्रि को शुभंकरी भी कहते हैं। संसार में व्याप्त दुष्टों और पापियों के हृदय में भय को जन्म देने वाली मां हैं मां कालरात्रि। मां काली शक्ति सम्प्रदाय की प्रमुख देवी हैं। इन्हें दुष्टों के संहार की अधिष्ठात्री देवी भी कहा जाता है।
मां काली की महिमा
शक्ति का महानतम स्वरूप महाविद्याओं का होता है। दस महाविद्याओं के स्वरूपों में मां काली प्रथम स्थान पर हैं। इनकी उपासना से शत्रु, भय, दुर्घटना और तंत्र-मंत्र के प्रभावों का समूल नाश हो जाता है। मां काली अपने भक्तों की रक्षा करते हुए उन्हें आरोग्य का वरदान देती हैं।
शनि ग्रह शांत
ज्योतिष में शनि ग्रह का संबंध मां कालरात्रि से माना जाता है।ऐसी मान्यता है कि शनि की समस्या में इनकी पूजा करना अदभुत परिणाम देता है. मां कालरात्रि के पूजन से शनि का प्रभाव कम होता है और साढ़े साती का असर नहीं होता।
मां काली की पूजा के नियम-
मां काली की पूजा दो प्रकार से होती है. पहली सामान्य पूजा और दूसरी तंत्र पूजा।
सामान्य पूजा कोई भी कर सकता है, लेकिन तंत्र पूजा बिना गुरू के संरक्षण और निर्देशों के नहीं की जा सकती।
मां काली की उपासना का सबसे उपयुक्त समय मध्य रात्रि का होता है।
इनकी उपासना में लाल और काली वस्तुओं का विशेष महत्व होता है।
शत्रु और विरोधियों को शांत करने के लिए मां काली की उपासना अमोघ है।
मंत्र जाप से ज्यादा प्रभावी होता है मां काली का ध्यान करना।

श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में बिजनेस कॉन्क्लेव का भव्य आयोजन
भतीजी की विदाई में भावुक हुए राजपाल यादव, गले लगाकर दिलासा देते आए नजर; वीडियो हुआ वायरल
लंदन रवाना होने से पहले मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं आलिया भट्ट, बाफ्टा फिल्म अवॉर्ड्स में करेंगी शिरकत
ऋतिक रोशन ने किया ‘ओ रोमियो’ का रिव्यू, शाहिद कपूर को लेकर कही ये बात; जानें लोगों से की क्या अपील?
इमैनुएल मैक्रों ने ‘धुरंधर’ के टाइटल ट्रैक पर शेयर किया वीडियो, फैंस बोले- ‘अब हुई धुरंधर लेवल मीटिंग’
'द हंड्रेड' से भी भगाए जाएंगे पाकिस्तानी खिलाड़ी?: आठ में से चार फ्रेंचाइजी का एलान, जानें क्यों लिया यह फैसला
'बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' की रिलीज डेट का हुआ एलान, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
ग्वालियर में अवैध स्पिरिट का जखीरा पकड़ा, सैंपल जांच में खुलासा
दिल्ली में 12वीं के छात्र की मौत से मचा हड़कंप
डंपर से भिड़ी बाइक, दंपती की मौके पर दर्दनाक मौत