बस मार्शलों को लेकर केजरीवाल ने की मंत्रियों की तारीफ
नई दिल्ली। डीटीसी बस में मार्शलों की नियुक्ति को लेकर दिनभर ड्रामा हुआ। कैबिनेट नोट पास करने से लेकर राजभवन में सीएम आतिशी के पहुंचने तक कई घटनाक्रम देखने को मिले। वहीं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी इसकर जमकर तारीफ की है। उन्होंने ट्वीट किया- मुझे गर्व है अपने मंत्रियों पर जो लोगों के काम करवाने के लिए किसी के पैरों में भी लेट जाते हैं। मेरी LG साहब और बीजेपी वालों से विनती है कि इस मुद्दे पर और राजनीति ना करें और तुरंत बस मार्शलों को नौकरी पर रखा जाए। बता दें, सौरभ भारद्वाज के विजेंद्र गुप्ता के पैरों में गिरकर राजभवन जाने के लिए मनाने का फोटो काफी वायरल हो रहा है। वहीं राजभवन से एलजी सक्सेना से मुलाकात के बाद लौटीं आतिशी ने कहा- आज BJP का विधायक दल सचिवालय में मिलने आया। जहां हमने उन्हें विस्तार से समझाया कि दिल्ली में भर्तियों का अधिकार उनके ही LG साहब के पास है। आज बीजेपी पूरी तरह से एक्सपोज हो गई। हमने वहीं बीजेपी विधायकों और बस मार्शलों के सामने ही कैबिनेट बैठक बुलाई और उनकी बहाली और पक्की नियुक्ति का नोट पास किया। उन्होंने कहा कि इसके बाद बीजेपी विधायक अपने ही LG साहब के पास जाने को तैयार नहीं थे। उन्हें ले जाया गया तो वह LG साहब के सामने बोलने को तैयार नहीं थे। बता दें, राजभवन के बाहर पूर्व मार्शल अपनी नियुक्ति और नियमित करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे, जिन्हें दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में की इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में सहभागिता
Mohan Yadav ने AI समिट में की शिरकत
कौन हैं एआई किड ऑफ इंडिया, इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान चर्चा में क्यों? जानिए उनके बारे में सबकुछ
राजस्थान के विनोद जाखड़ बने National Students' Union of India के राष्ट्रीय अध्यक्ष
टैरिफ ट्रंप का सबसे बड़ा हथियार: सस्ती दवाओं के लिए फ्रांस पर बनाया दबाव, वाइन पर 100% टैक्स की दी धमकी
Export Measures: निर्यात बढ़ाने के लिए सरकार के सात कदम, ई-कॉमर्स निर्यातकों को सस्ते कर्ज के साथ मदद भी
क्यों रूठ गए एमपी के गवर्नर? चाय छोड़ी, बीच में ही उठे खाने से
भागीरथपुरा जल त्रासदी पर विधानसभा में जोरदार हंगामा
रूसी तेल से दूरी बना रहा भारत: अमेरिका से नजदीकी के बीच वेनेजुएला से बातचीत, गोर बोले- व्यापार समझौता जल्द