केजरीवाल का बड़ा बयान, विपक्षी उम्मीदवार रेड्डी को दिया समर्थन
दिल्ली : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पार्टी ने उपराष्ट्रपति पद के लिए सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बी सुदर्शन रेड्डी की उम्मीदवारी का समर्थन किया है। हमने चुनावी रणनीति पर चर्चा की। हम बी सुदर्शन रेड्डी की जीत सुनिश्चित करने की पूरी कोशिश करेंगे।
केजरीवाल ने आगे कहा कि जस्टिस रेड्डी का करियर प्रभावशाली रहा है। अगर उनके जैसा व्यक्ति देश का उपराष्ट्रपति बनता है तो उपराष्ट्रपति पद का सम्मान बढ़ेगा। मैं सभी से उनका समर्थन करने का आग्रह करता हूं।
देश में होने जा रहे उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए पक्ष की ओर से राधाकृष्णन और विपक्ष की ओर से बी सुदर्शन रेड्डी चुनावी मैदान में हैं। विपक्ष के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी ने गुरुवार को आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। समर्थन के लिए रेड्डी ने केजरीवाल से मुलाकात की और पार्टी का समर्थन मांगा।
जानकारी के लिए बता दें कि रेड्डी ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। जिसके कुछ घंटों बाद केजरीवाल के आवास पर अहम बैठक हुई। बैठक में रेड्डी को समर्थन देने पर मुहर लगी है।
विपक्ष के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी ने गुरुवार को कांग्रेस के शीर्ष नेताओं मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी की उपस्थिति में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने के बाद उन्होंने अहम टिप्पणी भी की। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि अगर वे उपराष्ट्रपति निर्वाचित किए जाते हैं तो क्या करेंगे।
नामांकन दाखिल करने के बाद बी. सुदर्शन रेड्डी ने कहा था कि यह चुनाव महज एक व्यक्ति के बारे में नहीं है, बल्कि भारत के उस विचार की पुष्टि के बारे में है जहां संसद ईमानदारी से काम करती है। जहां असहमति का भी सम्मान किया जाता है और संस्थाएं स्वतंत्रता और निष्पक्षता के साथ लोगों की सेवा करती हैं।

पाकिस्तान सुपर-8 में पहुंचा, नामीबिया को 102 रन से हराया; उस्मान तारिक को चार विकेट
होली से पहले राहत की फुहारें, लेकिन ठंडक भी रहेगी कायम
वैशाली में बच्चा चोरी के शक में युवक की बेरहमी से पिटाई
पाकिस्तान टीम में सबकुछ ठीक नहीं? क्या कोच हेसन और आगा में हुई कहासुनी; गुस्से में फेंकी बोतल
रोहतास में पांच की संदिग्ध मौत, जहरीली शराब पर सस्पेंस बरकरार
एमपी बजट में जी राम जी योजना को 10,428 करोड़, मनरेगा से दोगुना आवंटन
Bihar Police का दरोगा दिनदहाड़े घूस लेते गिरफ्तार
‘कर्ज में डूबा निगम, फिर क्यों खोदी जा रहीं सड़कें?’ चौपाल में महिला का सवाल
IT विभाग की बड़ी कार्रवाई: कान्हा फूड चेन के 33 ठिकानों पर रेड
कॉलेज में मटन-चिकन पार्टी के बाद मचा बवाल