केजरीवाल की जनता की अदालत जंतर मंतर पर
आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल चुनावी मोड में आ गए हैं. 22 सितंबर को 11 बजे AAP दिल्ली के जंतर मंतर पर जनता की अदालत का आयोजन करेगी. इस कार्यक्रम में अरविंद केजरीवाल अपनी बात रखेंगे. पार्टी के नेता गोपाल राय ने यह जानकारी दी है. पार्टी ने सभी सांसदों, विधायकों और पदाधिकारियों को जंतर मंतर पर मौजूद रहने के लिए कहा है.
केजरीवाल का जनता से संवाद
इसे आम आदमी पार्टी की चुनावी तैयारी के रूप में देखा जा रहा है. जिस दिन केजरीवाल ने अपने पद से इस्तीफा दिया था, उसी दिन उन्होंने कहा था कि वह जनता की अदालत में जाएंगे और जब तक जनता उन्हें दोबारा नहीं चुनती, तब तक वह मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं बैठेंगे. तभी से यह अनुमान लगाया जा रहा था कि अरविंद केजरीवाल पार्टी के प्रचार-प्रसार में सक्रिय होंगे.
केजरीवाल का BJP के खिलाफ जोरदार हमला
सीएम पद छोड़ने के बाद केजरीवाल पहली बार जंतर मंतर से BJP के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे. बता दें कि दिल्ली में अगले साल फरवरी में विधानसभा के चुनाव होने की संभावना है. ऐसे में केजरीवाल आगामी चुनाव में अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए रणनीति बनाने में जुटे हैं.

जुबिन नौटियाल की याचिका पर कोर्ट का अहम सवाल
श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में बिजनेस कॉन्क्लेव का भव्य आयोजन
भतीजी की विदाई में भावुक हुए राजपाल यादव, गले लगाकर दिलासा देते आए नजर; वीडियो हुआ वायरल
लंदन रवाना होने से पहले मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं आलिया भट्ट, बाफ्टा फिल्म अवॉर्ड्स में करेंगी शिरकत
ऋतिक रोशन ने किया ‘ओ रोमियो’ का रिव्यू, शाहिद कपूर को लेकर कही ये बात; जानें लोगों से की क्या अपील?
इमैनुएल मैक्रों ने ‘धुरंधर’ के टाइटल ट्रैक पर शेयर किया वीडियो, फैंस बोले- ‘अब हुई धुरंधर लेवल मीटिंग’
'द हंड्रेड' से भी भगाए जाएंगे पाकिस्तानी खिलाड़ी?: आठ में से चार फ्रेंचाइजी का एलान, जानें क्यों लिया यह फैसला
'बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' की रिलीज डेट का हुआ एलान, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
ग्वालियर में अवैध स्पिरिट का जखीरा पकड़ा, सैंपल जांच में खुलासा
दिल्ली में 12वीं के छात्र की मौत से मचा हड़कंप