केजरीवाल का वजन कम होना डॉक्टरों के लिए चिंता की बात
नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) की मंत्री आतिशी ने सोमवार को कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कथित शराब नीति के मामले में अपनी अंतरिम जमानत को सात दिनों के लिए बढ़ाने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। आतिशी ने कहा कि केजरीवाल का वजन कम होना डॉक्टरों के लिए चिंता का सबब बना है। आतिशी ने कहा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी अंतरिम जमानत की अवधि सात दिन बढ़ाने के लिए याचिका दायर की है। जब वह ईडी की हिरासत और न्यायिक हिरासत में थे, तब उनका वजन सात किलो कम हो गया था। अचानक वजन कम होना डॉक्टरों के लिए चिंता का विषय है। आतिशी ने कहा हिरासत में डॉक्टरों देखरेख में वह फिर से अपना वजन हासिल नहीं कर पाए हैं। उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच से पता चला है कि उनके कीटोन का स्तर बहुत अधिक है। उच्च कीटोन स्तर के साथ अचानक वजन कम होना कुछ गंभीर चिकित्सा बीमारियों का संकेतक हो सकता है, जिसमें कैंसर सहित किडनी को नुकसान भी शामिल है। इसलिए डॉक्टरों ने सुझाव दिया है कि उनके पूरे शरीर का पीईटी स्कैन और ऐसे अन्य गंभीर परीक्षणों सहित कई जांच की जरूरत है बता दें, केजरीवाल को 50 दिन बाद 10 मई को दिल्ली की तिहाड़ जेल से रिहा किया गया था। उन्हें कथित शराब नीति घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में डाल दिया गया था और कुछ ही घंटों बाद सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें 1 जून तक जमानत दे दी थी। जेल से रिहा होने के बाद, केजरीवाल मौजूदा लोकसभा चुनावों के लिए इंडिया ब्लॉक के प्रचार में शामिल हो गए हैं।

झारखंड में मौसम का 'यू-टर्न': पश्चिमी विक्षोभ बढ़ाएगा पारा, पर साथ लाएगा वायरल का खतरा; जानें खुद को बचाने का तरीका
अंबिकापुर में अवैध बीज भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, कोल्ड स्टोरेज से बीज जब्त
छत्तीसगढ़ में ‘महतारी सदन’ निर्माण अब ग्राम पंचायतों के जिम्मे
सूरजपुर में ओवरलोडिंग पर सख्ती, ‘बड़ा दोस्त’ वाहन पर 20 हजार जुर्माना
चिल्हाटी सड़क हादसा: दर्री तालाब में ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत
लखनऊ विकास प्राधिकरण में मोबाइल हैकिंग, IAS अधिकारियों से पैसों की मांग
रेलवे ने खोल दी स्पेशल ट्रेनों की 'पोटली', जानें आपके रूट पर कब और कहाँ से चलेगी गाड़ी
Good News: कुछ शहरों में गिरे पेट्रोल-डीजल के दाम! देखें आपके शहर में आज क्या है 1 लीटर तेल की कीमत