खादी है आत्मनिर्भरता की पहचान: राकेश पांडेय
रायपुर : आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूती देने के उद्देश्य से आज खादी तथा ग्रामोद्योग विभाग के नवनियुक्त अध्यक्ष राकेश पांडेय द्वारा रायपुर स्थित शास्त्री बाजार के खादी वस्त्र विक्रय भंडार एवं गांधी भवन स्थित खादी एम्पोरियम का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान पांडेय ने विक्रय केंद्रों पर वस्त्रों की गुणवत्ता, ग्राहकों की संतुष्टि और विक्रय प्रणाली का अवलोकन किया। कर्मचारियों एवं अधिकारियों द्वारा स्टॉक रजिस्टर, बिक्री रसीदें, ग्राहक फीडबैक रजिस्टर सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों को प्रस्तुत किया गया। पांडेय ने केंद्र में उपलब्ध वस्त्रों की विविधता, गुणवत्ता तथा स्वदेशी उत्पादों की उपलब्धता की सराहना की।उन्होंने केंद्र प्रबंधक एवं कर्मचारियों से पारदर्शी कार्य प्रणाली बनाए रखने पर जोर देते हुए ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। अधिकारियों से इस अवसर पर कहा कि खादी केवल एक वस्त्र नहीं, बल्कि यह आत्मनिर्भरता और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है।

बंगाल में OBC-SC-ST प्रमाणपत्रों पर सियासी घमासान, शुभेंदु ने जांच की मांग कर बढ़ाया दबाव
ऑस्ट्रेलिया में हंतावायरस अलर्ट, क्रूज के छह यात्रियों को तीन हफ्तों तक निगरानी में रखा गया
वैश्विक तनाव के दौर में भारत का संतुलित रुख, UAE के साथ हुए समझौतों के दूरगामी मायने
US में अदाणी समूह से जुड़े विवाद पर हलचल तेज, धोखाधड़ी आरोपों के बीच अगला कदम अहम
यात्री समय रहते कूदे, स्लीपर बस में लगी आग में बची जानें
कम काम के दिनों से तनाव और थकान में आ सकती है कमी
घर से काम करना सेहत के लिए कितना फायदेमंद?
प्रधानमंत्री ने सिक्किम को दी शुभकामनाएं, बोले- यहां का अपनापन हमेशा दिल के करीब रहेगा
पाकिस्तान पर सेना प्रमुख की कड़ी चेतावनी, शांति और अस्तित्व को लेकर दिया बड़ा बयान
ईंधन महंगाई पर सरकार को चेतावनी, ट्रांसपोर्ट संगठन ने मोहन यादव को लिखा पत्र