कियारा आडवाणी ने दोस्त ईशा अंबानी के साथ दिया ग्लैमरस लुक में पोज
अनंत-राधिका की क्रूज पार्टी में बॉलीवुड के कई सितारों ने शिरकत की थी. क्रूज पार्टी में शामिल होने वाले सितारों की लिस्ट में कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी थे. कियारा और सिद्धार्थ की झलक भर अनंत-राधिका की क्रूज पार्टी से सोशल मीडिया पर वायरल भी हुई थी. लेकिन अब कियारा आडवाणी ने खुद क्रूज पार्टी की पहली फोटो शेयर कर दी है. फोटो में कियारा आडवाणी अपनी दोस्त और बिजनेस टॉयकून मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी के साथ पोज करती दिखाई दे रही हैं.
कियारा ने ईशा अंबानी के साथ दिया ग्लैमरस पोज
कियारा आडवाणी ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर ईशा अंबानी के साथ फोटो शेयर की है. फोटो में कियारा आडवाणी ब्लैक कलर का सैटिन लॉन्ग बैकलेस गाउन पहने पोज कर रही हैं. कियारा आडवाणी ने ब्लैक कलर के गाउन के साथ कानों में ग्रीन स्टोन्स वाले खूबसूरत ईयरिंग्स कैरी किए हैं. कियारा ब्लैक गाउन में, तो ईशा अंबानी ऑरेंज ड्रेस में बेहद प्यारी लग रही हैं. ईशा अंबानी ने लॉन्ग ऑरेंज गाउन के साथ अपने लुक को बेहद ही एलिगेंट ज्वेलरी के साथ पूरा किया है. कियारा-ईशा की फोटो इंटरनेट पर आते ही वायरल हो गई है.
कियारा और ईशा अंबानी की दोस्ती
मालूम हो, कियारा आडवाणी और ईशा अंबानी के बीच गहरी दोस्ती है. जब कियारा ने सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ राजस्थान में इंटीमेट डेस्टिनेशन वेडिंग की थी, तब ईशा अंबानी भी उसका हिस्सा बनी थीं. कियारा आडवाणी के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस आखिरी बार कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' में दिखाई दी थीं. तो वहीं अब एक्ट्रेस जल्द ही सुपरस्टार राम चरण के साथ फिल्म 'गेम चेंजर' में नजर आएंगी.

Chhattisgarh बजट 2026 में किसानों को बड़ी सौगात
मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला, 10 हजार करोड़ की योजनाओं को मंजूरी
Rahul Gandhi In Bhopal: भोपाल पहुंचे मल्लिकार्जुन खड़गे, किसान महाचौपाल को करेंगे संबोधित
किसान महापंचायत से पहले सियासी घमासान, CM मोहन यादव ने राहुल गांधी से पूछा- रवि और खरीफ की फसल क्या होती है?
CG Budget 2026: बस्तर-सरगुजा के विकास पर फोकस, जगदलपुर में खुलेगा मेडिकल कॉलेज, पढ़ें बजट में साय सरकार ने क्या-क्या ऐलान किया
PAK vs ENG: क्या बारिश में भेंट चढ़ेगा पाकिस्तान-इंग्लैंड मैच? जानें कैसा है पल्लिकेले का मौसम
किसान महापंचायत से पहले सियासत तेज, मोहन यादव का राहुल गांधी पर तंज
Rani Durgavati Yojana: क्या है रानी दुर्गावती योजना? बच्चियों के 18 साल पूरे होने पर मिलेगी डेढ़ लाख की राशि, बजट में ऐलान
CG Budget 2026: बजट में महतारी वंदन योजना के लिए बड़ा ऐलान, 250 महतारी सदन बनेंगे, इतने हजार करोड़ रुपये का प्रावधान
Bhojshala Case: ‘मंदिर के हिस्सों का इस्तेमाल कर बनाई गई मस्जिद…’, ASI रिपोर्ट में बड़ा दावा, 16 मार्च को हाई कोर्ट में अगली सुनवाई