"मुठभेड़ में ढेर: काला जठेड़ी गिरोह का शूटर घायल होकर दबोचा गया"
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने नजफगढ़ इलाके में हुई मुठभेड़ के बाद काला जठेड़ी गिरोह के एक शूटर को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान जग्गी उर्फ सुहैल के रूप में हुई है।
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, मंगलवार रात नजफगढ़-ढांसा रोड के पास सुरेहरा चौक से कैर गांव जाने वाले रास्ते पर काला जठेड़ी गिरोह के शूटर सुहैल उर्फ जग्गी को सेल की टीम ने घेर लिया। उसे सरेंडर करने के लिए कहा, मगर उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
पुलिस टीम ने भी जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की, जिसमें एक गोली बदमाश के पैर में लगी और उसे दबोच लिया गया। पुलिस ने इसके पास से एक पिस्टल और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। उसे उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, सुहैल पर जमीन हड़पने और गोलीबारी के मामले दर्ज हैं। वह काला जठेड़ी गिरोह का सक्रिय सदस्य है। वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, शूटर और पुलिस के बीच मुठभेड़ में दोनों तरफ से दो-दो गोलियां चलीं, जिसमें सुहैल के दाहिने पैर में गोली लगी।
बताया गया कि आरोपित जग्गी जमीन हड़पने और फायरिंग के दो मामलों में वांछित था। उसके खिलाफ जाफरपुर कलां पुलिस स्टेशन में मामले दर्ज हैं। आरोपी जग्गी सोनीपत, हरियाणा का रहने वाला है। वह फिलहाल किस वारदात को अंजाम देने के लिए दिल्ली आया था, इसका पता किया जा रहा है।

राशिफल 7 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कसनिया में 33/11 केवी नवनिर्मित विद्युत उपकेंद्र प्रारंभ
ई-ऑफिस में फाईल बढ़ाते समय सभी नियमों एवं स्पष्ट अभिमत के साथ हो प्रस्तुतिकरण : प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा
काशी की पावन धरा पर हुआ उज्जैनी के शौर्य का सूर्योदय
एनएसजी भारत का अभेद्य कवच, इनसे हैं हम हर हाल में सुरक्षित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल जीवन मिशन से ढिटोरी की महिलाओं के जीवन में आई नई मुस्कान
छत्तीसगढ़ बनेगा मखाना हब : कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने लिंगाडीह में मखाना सेंटर का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से नव नियुक्त सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया "गीता भारती" का विमोचन
स्वस्थ बेटियां, सक्षम बेटियां: छत्तीसगढ़ में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ