जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई चाकूबाजी, दो युवक हुए घायल
जिले में जमीन विवाद का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है. लोग जमीन के झगड़े में एक-दूसरे की जान लेने पर उतारू हो गए हैं. ताजा मामला जयनगर थाना क्षेत्र के सोनपुरा का है, जहां शुक्रवार को जमीन विवाद के कारण चाकूबाजी हुई. इस झगड़े में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई, जो बाद में चाकूबाजी में बदल गई. इस घटना में दो युवक घायल हो गए.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों पक्षों के बीच कई सालों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. इसी विवाद में शुक्रवार को जमकर मारपीट हुई. एक ही दिन में दो बार मारपीट और चाकूबाजी की घटनाएं हुईं. गांव से शुरू हुआ यह विवाद शहर तक पहुंच गया. झुमरी तिलैया के व्यस्त इलाके पूर्णिमा टॉकीज के पास चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया गया.
बताया गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के दो लोगों को बीच बाजार में चाकू मारकर घायल कर दिया. इस घटना से अफरा-तफरी मच गई. किसी ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर घायल युवकों को अस्पताल भेजा. पुलिस ने चाकूबाजी में शामिल पांच युवकों को घटनास्थल पर ही पकड़ लिया और चाकू भी बरामद कर लिया. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है.

‘कांग्रेस के लोग बाबा को छल रहे हैं’, टीएस सिंहदेव के बयान पर विजय शर्मा का तंज
मुजफ्फरपुर में होली विवाद के बीच युवती की संदिग्ध मौत, तीन आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से बस में सवार 4 लोगों की मौत, कई घायल
देर रात गाय चोरी की कोशिश, विरोध पर ग्रामीणों पर फेंकी बोतलें; दी जानलेवा धमकी
‘न होगी कथा, न लगेगा दिव्य दरबार’, साधना में लीन होने जा रहे बाबा बागेश्वर
दमोह में खौफनाक वारदात, हथौड़े से सिर कुचलकर युवक की हत्या; नरभक्षी होने का आरोप
सीजन का सबसे गर्म दिन रहा गुरुवार, पारा 6 डिग्री तक और चढ़ने के आसार
सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक एच.एम. जोशी के 100वें जन्मदिवस पर सम्मान समारोह आयोजित
अनिल अंबानी से जुड़े धन शोधन मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, मुंबई-हैदराबाद में छापेमारी, जानें पूरा मामला
खत्म हुआ इंतजार, इस दिन रिलीज होगा 'धुरंधर 2' का ट्रेलर; नोट कर लीजिए समय और तारीख