कुर्मी समाज सशक्त और संगठित समाज: टंक राम वर्मा
रायपुर। राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा आज ग्राम नरदहा में आयोजित छत्तीसगढ मनवा कुर्मी छत्रिय समाज के निर्वाचित प्रतिनिधियों के शपथ समारोह में शामिल हुए। शपथ ग्रहण समारोह में राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने कुर्मी समाज के निर्वाचित प्रातिनिधियों को बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समाज का नेतृत्वकर्ता सहज और सुलझा हुआ होना जरूरी है। कुर्मी समाज के बहुत से निर्णयों को अन्य समाज के प्रबुद्धजनों ने भी स्वीकार किया है। कुर्मी समाज के निर्णयों से समाज की दशा और दिशा में सुधार हुआ है। समाज को नई दिशा दिखाने और विकास के मार्ग पर ले जाने के लिए संगठन में जागरूकता आवश्यक है।
मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के केंद्रीय अध्यक्ष खोड़स राम कश्यप ने कहा कि नेतृत्व के प्रति विश्वास, एकता और संगठन समाज को ऊर्जावान और प्रगतिशील बनाता है। कुर्मी समाज ने अनेक कुरीतियों पर प्रतिबंध लगाकर विकसित समाज के लिए मिसाल प्रस्तुत किया है। समाज मे व्याप्त ऐसे विचार और परम्परा जो समाज की प्रगति में बाधा बनेंगे, उस पर सर्वसम्मति से प्रतिबंध लगाया जाएगा।
समारोह में नवनिर्वाचित राज प्रधानों में धरसींवा राज से नीलमणि परगनिहा, धमधा राज से श्रीमती सत्यभामा परगनिहा, पलारी राज से रामखिलावन, बलौदाबाजार राज से श्रीमती सुनीता वर्मा, तिल्दा राज से ठाकुर राम वर्मा, रायपुर राज से जागेश्वर वर्मा और दुर्ग राज से ईश्वरी वर्मा ने शपथ ग्रहण किया। इस अवसर पर निर्वाचन समिति के सदस्यों को अभिनंदन पत्र से सम्मानित किया गया।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (18 मार्च 2026)
छत्तीसगढ़ के पर्यटन को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की पहल — देशभर के टूर ऑपरेटरों ने देखी छत्तीसगढ़ की अनोखी झलक
शिवराज का संसद में सवाल: कांग्रेस के उन विभूतियों के नाम पर क्यों नहीं हुई कोई योजना?
प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जिंदगी, कच्चे घर से पक्के मकान तक पहुंचा सपना
केरल विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी किए 55 उम्मीदवारों के नाम, पहली ब्रिगेड तैयार
दीक्षा प्राप्त करने के बाद विद्यार्थी समाज और देश के विकास में सहयोग दें और बने जिम्मेदार नागरिक : राज्यपाल पटेल
मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026
बस्तर के वनांचलों में डिजिटल क्रांति
डिजिटल दौर में बदली तस्वीर: फैंसी स्टोर से प्रीति यादव बनीं नई पीढ़ी की आत्मनिर्भर उद्यमी