LIC को मिल सकती है हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी में हिस्सेदारी, डील के लिए बातचीत जारी
देश की सबसे बड़ी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी LIC जल्द ही हेल्थ इंश्योरेंस सेक्टर में एंट्री करने जा रही है। इंश्योरेंस सेक्टर की दिग्गज सरकारी कंपनी एक हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी में हिस्सेदारी खरीदने जा रही है। एलआईसी के मुख्य कार्यकारी सिद्धार्थ मोहंती ने मंगलवार को कहा कि हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी के साथ चल रही बातचीत अंतिम चरण में है और उम्मीद है कि 31 मार्च से पहले डील की अंतिम रूप से घोषणा हो जाएगी। सिद्धार्थ मोहंती ने हालांकि हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी का नाम नहीं बताया, जिसमें एलआईसी हिस्सेदारी खरीदने जा रही है।
हेल्थ इंश्योरेंस बिजनेस में आना एलआईसी के लिए स्वाभाविक विकल्प
बताते चलें कि देश की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी एलआईसी पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य बीमा क्षेत्र में भी कदम रखने की संभावनाएं तलाश रही है। एलआईसी के मुखिया ने मीडिया के साथ बातचीत में कहा, ‘‘स्वास्थ्य बीमा कारोबार में शामिल होना एलआईसी के लिए स्वाभाविक विकल्प है और चर्चा अंतिम चरण में है।’’
4000 करोड़ रुपये में इस कंपनी में हिस्सेदारी खरीद सकता है LIC
सिद्धार्थ मोहंती ने कहा कि एलआईसी हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी में 51 प्रतिशत या उससे ज्यादा की नियंत्रक हिस्सेदारी नहीं खरीदेगी। खरीदी जाने वाली हिस्सेदारी की सटीक मात्रा एलआईसी के निदेशक मंडल के फैसले और मूल्यांकन जैसे कारकों पर निर्भर करेगी। मीडिया में आई कुछ रिपोर्ट के मुताबिक, एलआईसी 4000 करोड़ रुपये के डील में मणिपाल सिग्ना कंपनी में हिस्सेदारी खरीदने पर विचार कर रही है।
मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुए कंपनी के शेयर
मंगलवार को एलआईसी के शेयर बीएसई पर 12.65 रुपये (1.70%) की तेजी के साथ 757.65 रुपये के भाव पर बंद हुए। हालांकि, कंपनी के शेयर अभी भी अपने 52 वीक हाई से काफी नीचे और 52 वीक लो के करीब कारोबार कर रहे हैं। एलआईसी के शेयरों का 52 वीक हाई 1221.50 रुपये और 52 वीक लो 715.35 रुपये है। बीएसई के आंकड़ों के मुताबिक कंपनी का मौजूदा मार्केट कैप 4,79,213.45 करोड़ रुपये है।

अब दूर-दराज के मरीजों तक तेजी से पहुंचेगी मदद, 720 नई एंबुलेंस की तैयारी
असम में बाढ़ का कहर, 50 लोगों की मौत; 40 अब भी लापता, हालात बेहद गंभीर
RWA विवाद में बड़ा एक्शन, अलका दलाल समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, इराक में धमाके और वेस्ट बैंक में खूनी संघर्ष
स्वास्थ्य क्षेत्र में नया कदम, AIIMS देवघर से शुरू होगी व्यस्क टीकाकरण की नई पहल
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, सरकार से बातचीत कल फिर होगी
जेपी अस्पताल में हंगामा, 21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी के बाद आत्मदाह की चेतावनी
विवाहित बेटियों के हक में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, अनुकंपा नियुक्ति से नहीं किया जा सकता वंचित
चीन-फिलीपींस समुद्री विवाद फिर सुर्खियों में, वॉटर कैनन घटना पर दुनिया की नजर