आज से दो दिन के लिए शराबबंदी जामताड़ा में
जामताड़ा। Dry Day in Jamtara : लोकसभा चुनाव के सातवें व अंतिम चरण में दुमका लोकसभा सीट पर मतदान होना है। इस चुनावी दंगल में 19 प्रत्याशी हैं। भाजपा की तरफ से सीता सोरेन चुनावी मैदान में हैं, तो वहीं झामुमो ने नलिन सोरेन को अपना उम्मीदवार बनाया है।
गुरुवार शाम से लागू हुआ ड्राई डे
अंतिम चरण के मतदान को लेकर गुरुवार को शाम पांच बजे से जामताड़ा में ड्राई डे लागू हो गया। भारतीय निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, एक जून को झारखंड में संताल की तीन सीटों पर मतदान की समाप्ति तक यह आदेश लागू रहेगा। सातवें चरण में गोड्डा, दुमका और राजमहल सीटों पर मतदान होना है।
जामताड़ा में कहीं भी नहीं बिकेगी शराब
जिले की उपायुक्त कुमुद सहाय ने बताया कि मतदान को लेकर जामताड़ा में 30 मई की शाम पांच बजे के बाद से अगले 48 घंटे के लिए पूर्ण रूप से शराबबंदी रहेगी। इस दौरान किसी भी दुकान, होटल, रेस्टोरेंट या क्लब में शराब एवं मादक पदार्थों की बिक्री नहीं की जा सकेगी। गौरतलब है कि सातवें चरण में दुमका में वोटिंग होनी है। इसमें देवघर और जामताड़ा के मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। दुमका में कुल 1570326 मतदाता हैं। इसमें पुरुष मतदाता 789603 और महिला मतदाता 780716 हैं। थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या सात है। इसे देखते हुए चुनाव आयोग ने जामताड़ा में शराबबंदी का आदेश दिया है। वहीं इसके बाद 4 जून को मतगणना के दिन भी जिले में ड्राई डे घोषित है।

मुजफ्फरपुर में होली विवाद के बीच युवती की संदिग्ध मौत, तीन आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से बस में सवार 4 लोगों की मौत, कई घायल
देर रात गाय चोरी की कोशिश, विरोध पर ग्रामीणों पर फेंकी बोतलें; दी जानलेवा धमकी
‘न होगी कथा, न लगेगा दिव्य दरबार’, साधना में लीन होने जा रहे बाबा बागेश्वर
दमोह में खौफनाक वारदात, हथौड़े से सिर कुचलकर युवक की हत्या; नरभक्षी होने का आरोप
सीजन का सबसे गर्म दिन रहा गुरुवार, पारा 6 डिग्री तक और चढ़ने के आसार
सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक एच.एम. जोशी के 100वें जन्मदिवस पर सम्मान समारोह आयोजित
अनिल अंबानी से जुड़े धन शोधन मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, मुंबई-हैदराबाद में छापेमारी, जानें पूरा मामला
खत्म हुआ इंतजार, इस दिन रिलीज होगा 'धुरंधर 2' का ट्रेलर; नोट कर लीजिए समय और तारीख
जशपुर में बस पलटने से बड़ा हादसा, 5 लोगों की मौत, कई यात्री घायल