सिंहस्थ से पहले उज्जैन में बनेगा मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा रनवे
भोपाल । मध्य प्रदेश सरकार ने सिंहस्थ 2028 के तैयारी शुरू कर दी है। सिंहस्थ के लिए उज्जैन शहर को अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है। इसी क्रम में अब सिंहस्थ के लिए उज्जैन में प्रदेश का सबसे बड़ा रन-वे बनाया जाएगा। बाबा महाकाल की नगरी में बनाए जाने वाले इस रनवे की लंबाई 3600 मीटर होगी। इसमें अंतरराष्ट्रीय उड़ाने भी संचालित हो सकेंगी। राज्य सरकार ने इसकी कार्य योजना तैयार कर ली है। इसकी कुल लागत 750 करोड़ रुपये आंकी गई है।
उज्जैन का हवाई पट्टी दताना में है और इसे भारत सरकार के एयरपोर्ट अथारिटी ऑफ इंडिया को सौंपने के लिए केंद्र से पत्राचार चल रहा है। उज्जैन के ही वाकणकर पुल के पास स्थाई हेलीपेड का निर्माण भी किया जाएगा और डीआरपी लाइन स्थित हेलीपेड के पास लाउंज बनाया जाएगा।
सिंहस्थ प्रकोष्ठ का गठन
मध्य प्रदेश जल संसाधन विभाग ने उज्जैन में वर्ष 2028 में आयोजित होने वाले सिंहस्थ में विभाग द्वारा किए जाने वाले कार्यों के प्राप्त प्रकरणों की तकनीकी स्वीकृति/ प्रशासकीय स्वीकृति के परीक्षण के लिए सिंहस्थ प्रकोष्ठ का गठन किया है। इसमें नोडल अधिकारी के रूप में कार्यपालन यंत्री कार्यालय प्रमुख अभियंता सतीश तलैया, सहायक नोडल अधिकारी और सहायक यंत्री कार्यालय प्रमुख अभियंता प्रवीण कुमार मालवीय तथा सहायक यंत्री कार्यालय मुख्य अभियंता बोधी भोपाल समीर सोनी को नियुक्त किया है।

'सैयारा' के बाद अहान पांडे को झेलनी पड़ी थी काफी मुश्किलें, एक्टर ने किया खुलासा; कहा- ‘शरीर पूरी तरह जीरो
‘पंचायत’ फेम इस एक्टर को नहीं पहचान पाएंगे आप, ‘डालिंब’ का फर्स्ट लुक देखकर फैंस के उड़े होश
भारतीय नाविकों की मौत के बाद डीजी शिपिंग ने जारी की एडवाइजरी, सतर्कता बरतने के दिए निर्देश
झंग बिरादरी में 120 साल पुरानी परंपरा: होली पर रामलीला का अनोखा आयोजन, पाकिस्तान से जुड़ा इतिहास
सिरोही की अनोखी होली: सुख-समृद्धि की कामना में अग्नि पर चलते ग्रामीण, रणोरा-पाबा-जांबूडी की परंपरा
Surguja में भाजपा नेता के बेटे की फर्म समेत दो दुकानों में चोरी
भरतपुर में कोयले से भरा ट्रेलर पलटा, ड्राइवर की दर्दनाक मौत; डीजल फैलते ही भड़की आग
रंग नहीं, डोलची की बौछारें; पावटा में धुलंडी के अगले दिन अनोखी होली
The Hundred: नीलामी में 14 पाकिस्तानी खिलाड़ी शामिल, क्या भारतीय फ्रेंचाइजी लगाएंगी बोली या फिर होगी किरकिरी?