मदरसों को 31 अगस्त तक अपलोड कराना होगा बच्चों का विवरण
पटना । बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड से संबद्ध मदरसों को ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर नामांकित बच्चों का विवरण अपलोड करना है। पटना के जिला शिक्षा पदाधिकारी ने मदरसा बोर्ड के प्रशासक कार्तिकेय से मिले निर्देश के बाद जिले में स्थित सभी गैर सरकारी मान्यता प्राप्त प्रस्वीकृत अनुदानित और गैर अनुदानित मदरसों को 31 अगस्त तक नामांकित बच्चों का विवरण ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर अपलोड कराना होगा।
जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय ने कहा कि मदरसों में नामांकित जिन बच्चों का आधार कार्ड नहीं है उन बच्चों का निकट के आधार केंद्र में जाकर बनवाना सुनिश्चित करें। प्रत्येक प्रखंड में चिन्हित सरकारी विद्यालय में बच्चों का आधार बनाने के लिए 2-2 केंद्र स्थापित हैं। पदाधिकारी ने कहा कि पोर्टल पर उन्हीं बच्चों का नाम अंकित करना है जिनके पास आधार कार्ड है। ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर स्कूलों को वर्ष 2023-24 में नामांकित बच्चों की संख्या प्राप्त कुल आधार कार्ड वर्ष 2024-25 में आधार इंट्री व बिना आधार के बच्चों की संख्या और बिना आधार के नामांकित बच्चों का प्रतिशत अंकित करना है। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि मदरसों के अलावा जिले में संचालित सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों को भी उनके यहां नामांकित बच्चों को विवरण ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर अपलोड करने के लिए निर्देशित किया है। जिले के लगभग सभी सरकारी स्कूल पोर्टल नामांकित बच्चों का विवरण प्रस्तुत कर दिया है। निजी स्कूल इसमें सुस्ती दिखा रहे हैं। ऐसे निजी स्कूलों पर नियमानुसार कार्रवाई जाएगी।

नहीं चली Aaditya Thackeray की, राज्यसभा जाएंगे Sharad Pawar
पीएम मोदी ने राजनीतिक और नैतिक रूप से आत्मसमर्पण कर दिया: Mallikarjun Kharge का बड़ा आरोप
राजेश राजौरा को मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार, अनुराग जैन 5 दिन की छुट्टी पर
नरेंद्र मोदी ने इमैनुएल मैक्रों से की बातचीत, पश्चिम एशिया के तनाव पर चर्चा
जियोपॉलिटिक्स के महाकुंभ का उद्घाटन करेंगे Narendra Modi, चीफ गेस्ट होंगे Alexander Stubb
छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली 13 ट्रेनें 3 दिन तक रद्द, यात्रियों को अलर्ट
महायुद्ध की आहट हिंद महासागर तक, Rahul Gandhi ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
हर साल 14,000 नई भर्तियों से दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा और मजबूत
जस्टिस Surya Kant ने भूटानी न्यायपालिका में तकनीकी सुधार की दी सलाह