जोधपुर में होगा वंदे भारत ट्रेन का मेंटेनेंस
जयपुर । राजस्थान के जोधपुर में वंदे भारत ट्रेन के लिए मेंटेनेंस डिपो बनाया जा रहा है। इसके लिए करीब 166 करोड़ रुपए खर्च होंगे। राजस्थान में जितनी भी वंदे भारत ट्रेन चलेंगी उनका मेंटेनेंस यहीं होगा। बता दें कि भारतीय रेलवे ने साल 2023 में राजस्थान को तीन वंदे भारत ट्रेन की सौगात दी थी। पहली ट्रेन अजमेर से दिल्ली के बीच शुरू हुई। इसके बाद जयपुर-उदयपुर और जोधपुर-साबरमती (गुजरात) के बीच ट्रेन चली थी। इस बीच रेल मंत्रालय की ओर से घोषणा की गई थी कि साल 2024 में एसी स्लीपर वंदे भारत चलाई जाएगी। हालांकि यह ट्रेन कब तक चलेगी इसका जिक्र नहीं किया है। वंदे भारत ट्रेन के लिए सेंट्रलाइज वर्कशॉप और ट्रेनिंग सेंटर भी यहीं पर बनेगा। प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि यहां इस ट्रेन से जुड़े स्टाफ और इंजीनियर को ट्रेनिंग दी जाएगी। देश में चलने वाली वंदे भारत के स्टाफ को ट्रेनिंग यहीं से दी जाएगी। इसके अलावा यहां रैक के मेंटेनेंस भी यहीं पर होगा। हाई वैल्यू की मशीनरी को हैंडल करने के लिए अलग से स्टाफ होगा। वर्तमान में जोधपुर से साबरमती, अजमेर से दिल्ली व उदयपुर जयपुर के बीच वंदे भारत चल रही है। राजस्थान में अभी चल रही वंदे भारत में करीब 40 प्रतिशत तक सीट खाली रहती हैं।

विदिशा में बारातियों से भरी कार हादसे का शिकार, 3 लोगों की मौत, 7 गंभीर घायल
10वीं की परीक्षा आज से शुरू! एग्जाम हॉल में घुसने से पहले छात्र जरूर पढ़ें ये 5 जरूरी नियम, वरना हो सकती है परेशानी
BJP ने असम–पश्चिम बंगाल चुनाव में छत्तीसगढ़ नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारी
पश्चिम बंगाल में महिला नर्स की निपाह वायरस संक्रमण के बाद मौत
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, ठंड से राहत और तापमान में बढ़ोतरी
दोस्त को ट्रेन के सामने धक्का देने के मामले में दो दोषियों को 10 साल की सजा
छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 9 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, रेलवे के विकास कार्य से बदला शेड्यूल
दुर्ग में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, म्यूल अकाउंट नेटवर्क पर पुलिस की सख्त कार्रवाई
टंकी फुल कराने से पहले चेक करें आज के नए रेट, जानें कहां मिल रहा सबसे सस्ता तेल!
बाजार में मची हाहाकार या निवेश का सुनहरा मौका? सोना-चांदी के साथ शेयर बाजार भी धराशायी, जानें अब क्या करें निवेशक