पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 13 अधिकारियों के तबादले
वैशाली। बिहार के वैशाली जिले में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। एसपी विक्रम सिहाग ने पांच थाना अध्यक्ष समेत 13 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। एसपी विक्रम सिहाग ने बताया कि पुलिस उप महानिरीक्षक तिरहुत, मुजफ्फरपुर के अनुमोदन के बाद वैशाली जिले में प्रशासनिक दृष्टिकोण और कार्यहित को ध्यान में रखते हुए थाना अध्यक्षों और अन्य पदाधिकारियों का पदस्थापन किया गया है।
24 घंटे में ज्वाइनिंग का निर्देश
एसपी ने सभी संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे 24 घंटे के भीतर अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान दें और तुरंत कार्यभार संभालें।
इन अधिकारियों का हुआ तबादला
- जारी आदेश के अनुसार, पुलिस निरीक्षक अरुण कुमार मंडल को अंचल निरीक्षक जंदाहा से पर्यवेक्षी पदाधिकारी नगर बनाया गया है।
- पुलिस निरीक्षक विजय कुमार सिंह को प्रभारी लोक शिकायत निवारण कोषांग एवं प्रभारी एएलटीएफ वैशाली से अंचल पुलिस निरीक्षक जंदाहा की जिम्मेदारी दी गई है।
- पुलिस निरीक्षक अरविंद प्रसाद को पर्यवेक्षी पदाधिकारी नगर से थाना अध्यक्ष महुआ बनाया गया है।
- पुलिस निरीक्षक राजेश रंजन को थाना अध्यक्ष महुआ से पर्यवेक्षी पदाधिकारी सदर पद पर भेजा गया है।
- पुलिस निरीक्षक जितेंद्र कुमार 2 को पर्यवेक्षी पदाधिकारी सदर से पुलिस केंद्र हाजीपुर स्थानांतरित किया गया है।
- पुलिस निरीक्षक रघुनंदन राम को अपरदन अध्यक्ष साइबर से थाना अध्यक्ष अनुसूचित जाति एवं जनजाति थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
- पुलिस निरीक्षक प्रकाश लाल को थाना अध्यक्ष अनुसूचित जाति एवं जनजाति थाना से साइबर थाना अनुसंधान इकाई में भेजा गया है।
- पुलिस निरीक्षक राजेश कुमार को भगवानपुर थाना अनुसंधान इकाई से थाना अध्यक्ष तिसिऔता बनाया गया है।
- पुलिस अवर निरीक्षक चांदनी कुमारी सांवरिया को थाना अध्यक्ष तिसिऔता से थाना अध्यक्ष महिसौर बनाया गया है।
- पुलिस अवर निरीक्षक सत्येंद्र कुमार को नगर थाना अनुसंधान इकाई से प्रभारी जढुआ ओपी की जिम्मेदारी दी गई है।
- पुलिस अवर निरीक्षक राजेश कुमार यादव को बिदुपुर थाना अनुसंधान इकाई से थाना अध्यक्ष हरलोचनपुर बनाया गया है।
- पुलिस अवर निरीक्षक हरेराम पासवान को थाना अध्यक्ष हरलोचनपुर से लालगंज थाना अनुसंधान इकाई में पदस्थापित किया गया है।
- पढ़ें- बिहार में दरिंदगी की इंतहा: पुल के नीचे मिला अज्ञात युवती का शव, दुष्कर्म के बाद तेजाब से जलाने की आशंका
चुनाव के बाद पहली बड़ी कार्रवाई
वैशाली जिले में विधानसभा चुनाव के बाद यह पहली बार है जब एक साथ 13 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया है।

डिजिटल जनगणना पोर्टल पर बड़ी चूक: अरुणाचल का 'पासीघाट' दिखा चीन का हिस्सा, तकनीकी सुधार जारी
डोंबिवली के पास खाली ट्रेन पटरी से उतरी, सेवाएं आंशिक रूप से प्रभावित
भारत-दक्षिण कोरिया मैत्री: राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति ली जे म्योंग का औपचारिक स्वागत
भोपाल में भाजपा की 'महिला आक्रोश रैली': विपक्षी दलों के खिलाफ सीएम मोहन यादव ने भरी हुंकार
आध्यात्मिक रंग में रंगे विराट-अनुष्का, वृंदावन में किया दर्शन-पूजन
भारत-श्रीलंका के बीच बिछेगी तेल पाइपलाइन; उपराष्ट्रपति और राष्ट्रपति दिसानायके ने की चर्चा
लू लगने पर तुरंत क्या करें? आसान भाषा में समझें पूरी जानकारी