रील बनाना चोर को पड़ा भारी, पकड़ाया
बीकानेर। यहां बिजनेसमैन की बाइक चुराने वाले चोर को पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए पकड़ा है। आरोपी ने अपने डांस की रील सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर की थी। रील में वह डांस कर रहा था। व्यापारी के दोस्त ने यह रील उसे भेजी तो बाइक की पहचान हुई। फिर पुलिस को यह जानकारी दी। यह मामला बीकानेर के खाजूवाला थाना इलाके का है।
खाजूवाला थानाधिकारी ने बताया 30 जुलाई को खाजूवाला के साहू मार्केट से कपड़ा व्यापारी सतनाम की बाइक चोरी हुई थी। घटना दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई थी। सतनाम ने 1 अगस्त को चोरी की रिपोर्ट दी इसके बाद सतनाम के एक दोस्त ने 4 अगस्त को सोशल मीडिया पर एक रील देखी। यह रील उसने सतनाम के साथ शेयर की तो बाइक की पहचान हुई। इसके बाद पुलिस ने इंटेलिजेंस की मदद से सोमवार को खुदाबक्श उर्फ अली (24) वर्ष निवासी तावणियां कॉलोनी खाजूवाला को पकड़ा। आरोपी ने बाइक की नंबर प्लेट और कई पार्ट्स बदले थे। पुलिस ने बाइक के चेचिस नंबर से मिलान किया तो यह सतनाम की निकली। आरोपी चोरी के बाद बाइक को बीकानेर लेकर आ गया था। जूनागढ़ के सामने सूरसागर के पास उसने राजस्थानी सॉन्ग पर रील बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर की। वह 29 सेकेंड की इस रील में बाइक के आसपास घूमा है और नगर विकास न्यास बीकानेर के म्हारो प्यारो बीकाणो के लोगो के पास जाता है। पुलिस ने इसी आधार पर आरोपी की पहचान की। इसके बाद इंटेलिजेंस के आधार पर चोर को पकड़ लिया।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई