मालदीव ने पाक से हाई कमिश्नर को वापस बुलाया
माले । मालदीव ने पाकिस्तान में मौजूद अपने हाई कमिश्नर मोहम्मद तोहा को वापस बुला लिया है। तोहा ने मालदीव की जानकारी के बगैर इस्लामाबाद में तालिबान के डिप्लोमैट सरदार अहमद शाकीब से मुलाकात की थी। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच अफगानिस्तान-मालदीव के रिश्तों पर चर्चा हुई। मालदीव के विदेश मंत्रालय ने बताया कि उन्होंने अपने हाई कमिश्नर को इस बैठक की इजाजत नहीं दी थी। इसी वजह से सरकार ने उन्हें वापस बुलाने का फैसला किया है। इस्लामाबाद में मौजूद मालदीव मिशन की वेबसाइट से भी तोहा का नाम हटा दिया गया है। मालदीव की लोकल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तोहा को इस साल जुलाई में पाकिस्तान में बतौर हाई कमिश्नर भेजा गया था। मालदीव की सरकार ने तोहा के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है। सेंट्रल एशियाई देशों से कूटनीतिक रिश्ते बनाने की कोशिश में तालिबान 2021 में अफगानिस्तान में तालिबान की वापसी के बाद से अब तक किसी भी देश ने उसकी सरकार को मान्यता नहीं दी है। हालांकि, तीन साल से अफगानी सत्ता पर काबिज तालिबान कई देशों से कूटनीतिक रिश्ते बनाने की कोशिश कर रहा है। पाकिस्तान, चीन, रूस और ईरान जैसे कई सेंट्रल एशियाई देशों ने अफगानिस्तान के डिप्लोमैटिक रिश्तों की शुरुआत की है। काबुल में अब भी सभी पश्चिमी देशों के दूतावासों पर ताला जड़ा हुआ। साउथ एशिया के सबसे छोटे इस्लामिक देश मालदीव ने भी अब तक तालिबान की सत्ता को मान्यता नहीं दी है।

अल्लू अर्जुन के भाई की शादी में सितारों का मेला, राम चरण से लेकर चिरंजीवी तक पहुंचे
क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी, T20 फाइनल के लिए दिल्ली से साबरमती तक चलेगी विशेष ट्रेन
गैस सिलेंडर महंगा होने पर उमंग सिंघार का हमला, बोले- जनता कब तक उठाएगी सरकार की विफलताओं का बोझ
धुरंधर 2 का ट्रेलर रिलीज, बदला लेने निकले रणवीर सिंह—देखें क्या है खास
UPSC में बेगूसराय की चमक, IPS रुचि और मेजर नीतीश ने जिले का नाम किया रोशन
बिहार के वैशाली में दिल दहला देने वाली घटना, दिव्यांग मासूम का शव सड़क किनारे मिला
एफडी के नाम पर बैंककर्मी की ठगी, दंपति से 40 लाख रुपए हड़पे
छत्तीसगढ़ में 25 मार्च से खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की शुरुआत, 30 राज्यों के खिलाड़ी होंगे शामिल
छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क, रायपुर में पारा 38 डिग्री के करीब
एमएम फारूकी का बड़ा बयान: इस मामले में आमिर खान से पीछे हैं शाहरुख खान!