एयरपोर्ट हादसे पर भड़के मल्लिकार्जुन खरगे
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बारिश के बाद दिल्ली एयरपोर्ट की छत गिरने के मामले में बीजेपी और नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नरेंद्र मोदी सरकार पर सवाल उठाते हुए एक पोस्ट किया. मल्लिकार्जुन खरगे ने लिखा, "भ्रष्टाचार और आपराधिक लापरवाही मोदी सरकार के पिछले 10 साल में घटिया इंफ्रास्ट्रक्चर के ताश के पत्तों की तरह ढहने के लिए जिम्मेदार है." उन्होंने आगे लिखा कि दिल्ली एयरपोर्ट की छत ढहना, जबलपुर एयरपोर्ट की छत ढहना, अयोध्या की नई सड़कों की खस्ता हालत, राम मंदिर में पानी टपकना, मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक रोड में दरारें, 2023 और 2024 में बिहार में 13 नए पुल गिरने वाले हैं, प्रगति मैदान टनल का बार-बार डूबना, गुजरात में मोरबी पुल ढहने की त्रासदी... ये कुछ कुछ ऐसे उदाहरण हैं जो मोदी जी और भाजपा की ओर से विश्व स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने के बड़े-बड़े दावों की पोल खोलते हैं. मल्लिकार्जुन खरगे ने आगे कहा, "10 मार्च को जब मोदी जी ने दिल्ली एयरपोर्ट टी1 का उद्घाटन किया, तो उन्होंने खुद को दूसरी मिट्टी का इंसान कहा था. ये सारी झूठी वाहवाही और बयानबाजी सिर्फ चुनाव से पहले रिबन काटने की रस्मों को पूरा करने के लिए थीं. दिल्ली एयरपोर्ट त्रासदी के पीड़ितों के प्रति हमारी हार्दिक संवेदनाएं. उन्होंने एक भ्रष्ट, अयोग्य और स्वार्थी सरकार का खामियाजा भुगता.

भोपाल में आवारा कुत्तों की सूचना देने पर विवाद, दो महिलाएं गंभीर घायल
IND vs PAK: ऐसा हुआ तो टी20 विश्वकप में फिर होगा महामुकाबला! भारत-पाकिस्तान आ सकते हैं आमने-सामने, पूरा समीकरण
सिरोही में बड़ी कार्रवाई, ईनामी डोडा पोस्त सप्लायर गैंग पकड़ा गया
अस्पताल की मांग को लेकर कांग्रेस का वॉकआउट
AI Summit: जीत अदाणी बोले- एआई आने वाले समय में संप्रभुता की परिभाषा बदल देगा, 100 अरब डॉलर निवेश की योजना
पत्नी के जाने से आहत युवक ने उठाया खौफनाक कदम, सुसाइड वीडियो से सनसनी
बेवफा बीवी: गांव के राहिल के साथ गई महिला, पति ने लगाई गुहार
बलरामपुर में बुजुर्ग की मौत को लेकर चरणदास महंत ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को लिखा पत्र, SDM पर हत्या का आरोप
कोटा में धमकी भरा वीडियो वायरल, मचा हड़कंप
T20 World Cup 2026: शिवम दुबे ने नीदरलैंड के खिलाफ 66 रनों की तूफानी पारी खेली, धोनी की सीख बनी गेमचेंजर