जाफराबाद में शख्स की 50 बार चाकू से गोदकर हत्या
नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हिंसक घटनाओं का सिलसिला जारी है। बदमाशों पर वर्दी का इकबाल न के बराबर है। अब उत्तर पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद इलाके में चार किशोरों ने कथित तौर पर एक 35 वर्षीय व्यक्ति पर 50 बार चाकू से वार कर उसकी निर्मम हत्या कर दी। जब तक पीड़ित ने दम नहीं तोड़ दिया, तब तक हमलावार उसे चाकू से गोदते रहे। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए हत्या के सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है। आरोपियों को आज अदालत में पेश किया जाएगा। दिल्ली पुलिस के मुताबिक यह घटना रविवार शाम 6 बजकर 45 मिनट पर पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद इलाके की है। मृतक की पहचान नजीर उर्फ नन्हे के रूप में हुई है। हत्या के इस मामले में चार नाबालिगों नजीर पर चाकू से वार किया। मृतक राहगीरों से मदद की गुहार लगाता रहा, लेकिन कोई बचाने के लिए आगे नहीं आया। दिल्ली पुलिस ने बताया कि हमले को देखने वाले स्थानीय लोग बाद में घटनास्थल पर एकत्र हुए और उन्होंने इस बारे में पुलिस को सूचना दी। पीड़ित को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक हमलावरों ने नजीर पर लगभग 50 बार चाकू से वार किया गया। उत्तर पूर्वी दिल्ली के डीसीपी जॉय टिर्की के मुताबिक नजीर पर डकैती और हत्या के प्रयास के कई मामले दर्ज हैं। आरोपियों ने गुनाह कबूल करते हुए बताया कि उन्होंने नजीर की हत्या क्योंकि दो दिन पहले उसने आरोपियों में से एक को धमकी दी थी।’’ पुलिस के अनुसार जिस समय आरोपियों ने उस पर जानलेवा हमला बोला उस समय नजीर स्कूटी से जा रहा था, लेकिन इसी दौरान चौहान बांगर में मंगला अस्पताल वाली गली में आरोपियों ने उसपर हमला कर दिया।

पीएम आवास योजना से साकार हुआ सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन का सपना
रायगढ़ के खनन प्रभावित क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क से विकास को गति
शिक्षा को जीवन के अनुभवों से जोड़ते हुए समयानुकूल बनाना आवश्यक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भारत के प्रशिक्षित दंत चिकित्सक दंत वैश्विक अवसरों का लाभ उठाने के लिए तैयार: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिये लगातार हो रहे हैं सड़क सुरक्षा प्रबंधन कोर्स
समृद्ध, सुखद और सम्पन्न मध्यप्रदेश के सपने को पूरा करेगा बजट 2026-27 : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
किसान कल्याण वर्ष में पशुपालन और दूध उत्पादन से बढ़ाएंगे किसानों की आय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
नई दिल्ली में डॉ. बी. आर. अम्बेडकर महाविद्यालय का भव्य वार्षिक उत्सव
मध्यप्रदेश का ₹438317 लाख करोड़ का ऐतिहासिक बजट
‘मैं राहुलवादी नहीं’, मणिशंकर अय्यर का बड़ा बयान