मनीष सिसोदिया 14 अगस्त को पदयात्रा कर लोगों से करेंगे मुलाकात
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) नेता मनीष सिसोदिया 14 अगस्त को पदयात्रा निकाल कर दिल्ली के लोगों से मुखातिब होंगे। इसकी जानकारी देते हुए आप सांसद संदीप पाठक ने कहा कि सोमवार को विधायकों के साथ बैठक की जाएगी। मंगलवार को पार्षद मनीष सिसोदिया से मिलेंगे। 14 अगस्त को मनीष सिसोदिया पदयात्रा निकालकर दिल्ली के लोगों से मुलाकात करेंगे। पाठक ने कहा कि देश की जनता के सामने यह बात स्पष्ट हो गई है कि बीजेपी और नरेंद्र मोदी का एकमात्र एजेंडा है आप पार्टी को रोकना, बाधित करना और तोड़ना है। ऐसी विपरीत परिस्थितियों के बावजूद पार्टी मजबूत हुई है, अच्छा प्रदर्शन कर रही है और हर राज्य में आगे बढ़ रही है।
पाठक ने कहा कि हम लोगों से मिलेंगे और दिल्ली के लिए कड़ी मेहनत करते रहेंगे। यह पूछे जाने पर कि क्या पार्टी दिल्ली सरकार में पूर्व डिप्टी सीएम सिसोदिया को पद देने पर विचार कर रही है, पाठक ने कहा कि आने वाले समय में इस मामले पर बातचीत होगी और अरविंद केजरीवाल फैसला लेंगे। आगामी विधानसभा चुनावों के बारे में उन्होंने कहा कि हरियाणा में पूरी तैयारी चल रही है। अब तक 40-50 बैठकें की हैं, सभी प्रमुख नेता वहां जा रहे हैं। हरियाणा चुनाव एक बेहद रोमांचक चुनाव होगा। दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले सिसोदिया ने अपने घर पर आप के वरिष्ठ नेताओं के साथ एक अहम बैठक बुलाई, जिसमें राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) संदीप पाठक, राज्यसभा सांसद संजय सिंह, दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय, राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता और मंत्री आतिशी व सौरभ भारद्वाज शामिल थे।
बता दें दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों में मनीष सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। शनिवार को अपने संबोधन में उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता से अत्याचार के खिलाफ एकजुट होने का आग्रह किया था।

भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की जल योद्धाओं की गूंजी आवाज
डबल इंजन की सरकार में बहनों को मिल रही हैं डबल खुशियां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि विश्वविद्यालय के तीन मेधावी छात्रों को बैंक ऑफ बड़ौदा अचीवर्स अवॉर्ड -2026 से सम्मानित
कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय में कल से आयोजित दो दिवसीय “एग्री टेक मिलन” में शामिल होंगे पांच सौ से अधिक पूर्व विद्यार्थी
राहुल गांधी देश को गुमराह कर रहे, भारत की छवि खराब कर रहे: गिरिराज सिंह का आरोप
मुख्यमंत्री डॉ. यादव विधायक देवेन्द्र जैन के पुत्र के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हुए
विभिन्न चिकित्सा पद्धतियों के समन्वय से आमजन को पहुंचे अधिक से अधिक स्वास्थ्य लाभ : आयुष मंत्री परमार
स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील एवं जागरूक होना जरूरी : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
चिकित्सकों के संवेदनशील व्यवहार से मरीजों की आधी तकलीफ़ हो जाती है दूर : उप मुख्यमंत्री शुक्ल