मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत फिर बढ़ाई गई
आबकारी नीति में कथित घोटाले से जुड़े मनी लॉड्रिंग मामले में दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।ताजा मामले में आप नेता आज सोमवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी के लिए पहुंचे। यहां सुनवाई के दौरान सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 22 फरवरी को होने वाली अगली सुनवाई तक बढ़ा दी गई।मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने सीबीआई को सीलबंद कवर में आगे की जांच पर विस्तृत स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है।उल्लेखनीय है कि इससे पहले 2 फरवरी को आबकारी घोटाले में आरोपित दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की नियमित जमानत याचिका में राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई टल गई थी।विशेष न्यायाधीश एमके नागपाल के समक्ष ईडी ने सिसोदिया की अर्जी पर जवाब दाखिल करने के लिए समय की मांग की थी। बता दें कि सिसोदिया ने अपनी नियमित जमानत के साथ-साथ बीमार पत्नी से हर सप्ताह दो दिन मिलने के लिए पैरोल की मांग की है।केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मनीष सिसोदिया को 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था। इसके बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तिहाड़ जेल में पूछताछ के बाद 9 मार्च को सीबीआई के नेतृत्व वाली एफआईआर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सिसोदिया को गिरफ्तार किया था।अभी आप नेता दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं। पिछले दिनों इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अब खत्म हो चुकी दिल्ली शराब नीति से जुड़े भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सिसोदिया की ओर से दायर जमानत याचिका खारिज कर दी थी।

आवारा कुत्तों के मुद्दे पर विधानसभा में जोरदार हंगामा, “कुत्तों के प्रभारी हैं” कैलाश विजयवर्गीय
बजट से पहले सड़कों पर उतरी महिला कांग्रेस
इंदौर में मेट्रो प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार 11 किमी लंबा ट्रैक तैयार, संचालन की तैयारी तेज
धमकी के बाद कोर्ट परिसर में मचा हड़कंप, सर्च ऑपरेशन शुरू
IND vs AUS: वनडे सीरीज के लिए इस धाकड़ ओपनर की भारतीय टीम में वापसी, चोट से उबर कर चार महीने बाद करेंगी वापसी
Naxal Surrender: नक्सल संगठन को बड़ा झटका, सुकमा में 22 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर
Chhattisgarh में बोर्ड एग्जाम की उलटी गिनती शुरू, गोपनीय सामग्री लेकर पुलिस सुरक्षा के साथ निकले शिक्षक
सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती; हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
Grand Mufti of India: कौन हैं केरल में जन्मे मुस्लिमों के मसीहा शेख अबू बक्र अहमद? PM Modi से मुलाकात की हो रही चर्चा