कई और विपक्षी नेता गिरफ्तार होंगे
नई दिल्ली । झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद विपक्षी दल भाजपा पर हमलावर हैं। ईडी द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सोरेन की गिरफ्तारी पर आम आदमी पार्टी ने भी हमला बोला है। आप ने हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी को भाजपा की आदिवासी विरोधी मानसिकता करार दिया है। आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाते हुए कहा कि हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी लोकसभा चुनाव से पहले विपक्ष पर हमले का प्रयास है। बता दें कि कई घंटों की पूछताछ के बाद ईडी ने हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया था। इससे पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष ने राजभवन जाकर ईडी की अधिकारियों की मौजूदगी में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया। हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी पर अब दिल्ली की मंत्री और आप नेता आतिशी ने कहा कि सोरेन की गिरफ्तारी भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा लोकसभा चुनाव से पहले विपक्ष पर हमला करने का प्रयास है। मुझे यकीन है कि अगले एक महीने में कई और विपक्षी नेता गिरफ्तार होंगे। वहीं, आतिशी की सहयोगी और दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जिन्हें भाजपा भ्रष्ट बताती थी, वो भाजपा की सरकारों में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और मंत्री बने हुए है। जो रुके नहीं, झुके नहीं, दबे नहीं, डरे नहीं - वो बारी-बारी जेल जाएंगे। खास बात है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा और आम आदमी पार्टी आईएनडीआईए ब्लॉक का हिस्सा है। खास बात है कि हेमंत सोरेन को भूमि माफिया के सदस्यों के साथ उनके कथित संबंधों के अलावा, कुछ अचल संपत्तियों के कथित अवैध कब्जे से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

Naxal Surrender: नक्सल संगठन को बड़ा झटका, सुकमा में 22 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर
Chhattisgarh में बोर्ड एग्जाम की उलटी गिनती शुरू, गोपनीय सामग्री लेकर पुलिस सुरक्षा के साथ निकले शिक्षक
सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती; हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
Grand Mufti of India: कौन हैं केरल में जन्मे मुस्लिमों के मसीहा शेख अबू बक्र अहमद? PM Modi से मुलाकात की हो रही चर्चा
CG Liquor Scam: सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर बिलासपुर हाईकोर्ट में सुनवाई
जब काम मांगने 'धुरंधर' फेम डायरेक्टर आदित्य धर के पास गई थीं मृणाल ठाकुर, एक्ट्रेस ने साझा किया किस्सा
T20 WC 2026: भारत बनाम नीदरलैंड, संभावित प्लेइंग 11 और हार्दिक-बुमराह को आराम
Surya Grahan 2026: आज आसमान में दिखेगा ‘रिंग ऑफ फायर’, क्या भारत में भी लगेगा सूर्य ग्रहण, जानिए टाइमिंग
सबरीमाला में महिलाओं के साथ भेदभाव मामले में नौ जजों की पीठ गठित
पूनम पांडे ने क्रिकेटर्स और एक्टर्स को लेकर दिया विवादित बयान