सडक़ के नीचे माओवादियों ने दबा रखा 50 किलो बारूद
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में बीजापुर जिले के बासागुड़ा और आवापल्ली सडक़ पर पुल के नीचे नक्सलियों ने 50 किलो की कमांड आईईडी छिपाकर रखी थी। जिसे जवानों ने ढूंढकर नष्ट कर दिया है। इस आईईडी की ताकत इतनी थी कि बड़ी आसानी से एक बख्तरबंद गाड़ी को उड़ाया जा सकता था। हालांकि, नक्सलियों के मंसूबे को जवानों ने नाकाम कर दिया है।
दरअसल, बीजापुर में माओवादी फिर से कुटरू-अंबेली जैसी एक और आईईडी ब्लास्ट की घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। बासागुड़ा और आवापल्ली सडक़ पर तिमापुर के पास दुर्गा मंदिर के नजदीक पुल के नीचे कंक्रीट तोडक़र वहां बम दबा दिया था। उसके ऊपर फिर से कंक्रीट कर दिया था।
बीडीएस की टीम ने आईईडी को किया नष्ट
वहीं सर्च ऑपरेशन पर निकले जवानों और बीडीएस की टीम ने यहां आईईडी डिटेक्ट किया। हालांकि, आईईडी की क्षमता ज्यादा थी, इसलिए आईईडी को बाहर नहीं निकाला गया। उसी जगह पर नष्ट करना पड़ा। धमाके के बाद सडक़ पर बड़ा-सा गड्ढा हो गया। जिसे भरा जा रहा है। एएसपी चंद्रकांत गवर्णा ने कहा कि, नक्सलियों की साजिश को हमने नाकाम किया है। मेटल डिटेक्टर ने आईईडी को डिटेक्ट किया और उसके बाद आईईडी को नष्ट किया है। इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (21 मार्च 2026)
तोषगांव प्री मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास में छात्राओं को सुरक्षित आवास के साथ मिल रहा सकारात्मक वातावरण
बस्तर हेरिटेज मैराथन में दौड़ेंगे सुकमा के 30 पुनर्वासित युवा
सिंहस्थ-2028 में दुनिया देखेगी सनातन संस्कृति का वैभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
इंडियन एयरलाइंस को खाड़ी क्षेत्र के 9 हवाई अड्डों से बचने और 32,000 फीट से नीचे न उड़ने की सलाह
छोटी-सी आर्थिक सहायता भारती के लिए बनी बहुत बड़ा सहारा
अबुझमाड़िया युवाओं ने अनुभव की लोकतंत्र की कार्यप्रणाली
कूटनीति के माहिर पीएम मोदी: कतर, फ्रांस, जॉर्डन, ओमान और मलेशिया के नेताओं से फोन पर बातचीत
मुख्यमंत्री डॉ. यादव जयपुर में उद्योग जगत के साथ औद्योगिक निवेश पर करेंगे संवाद
आनंद एक ऐसी सुखानुभूति है, जो अर्थ क्रय से नहीं, अंतस से होती है अनुभूत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव