लैण्ड पूलिंग स्कीम के तहत अधिकारियों की बैठक सम्पन्न
जयपुर । जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जोन-14 में टोंक रोड पर राजस्व ग्राम शिवदासपुरा, चन्दलाई व बरखेडा में लगभग 163.5 हैक्टेयर भूमि पर लैण्ड पूलिंग स्कीम तैयार किये जाने हेतु राजस्थान लैण्ड पूलिंग स्कीम एक्ट, 2016 की धारा 7(1) व राजस्थान लैण्ड पूलिंग स्कीम नियम, 2020 के प्रावधान संख्या-4 के तहत प्रस्तावित ड्राफ्ट लैण्ड पूलिंग स्कीम के हितधारको को प्रारूप योजना के प्रावधानों व प्रस्तावों की जानकारी दिये जाने हेतु दिनांक 17.02.2024 को जयपुर विकास प्राधिकरण में बैठक आयोजित की गयी, जिसमे उक्त राजस्व ग्रामो के सरपंचो सहित ड्राफ्ट योजना में आने वाली भूमियों के खातेदार उपस्थित हुये।
बैठक के दौरान निदेशक (नगर आयोजना), जविप्रा, अतिरिक्त मुख्य नगर नियोजक (मा. प्लान), वरिष्ठ नगर नियोजक (मा. प्लान), उपायुक्त, जोन-14 व अन्य अधिकारियो द्वारा प्रारूप योजना के प्रावधानों व प्रस्तावों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गयी। टीपीएस योजना में खातेदारो की भूमि को सम्मिलित करते हुए पार्क, सुविधा क्षेत्र हेतु 15 प्रतिशत व जविप्रा हेतु 15 प्रतिशत भूमि (5 प्रतिशत ई.डब्ल्यू. एस/एल. आई, जी भूखण्ड सहित) व उपयुक्त रोड नेटवर्क का प्रावधान रखते हुए योजना विकसित की गयी है तथा शेष भूमि में समानुपात मे खातेदारो को दिये जाने हेतु विकसित भूखण्ड प्रस्तावित किये गये है। जविप्रा द्वारा आरक्षित रखे गये भूखण्डो की नीलामी से होने वाली आय से योजना के आन्तरिक विकास कार्य करवाये जावेगे। बैठक के दौरान ड्राफ्ट योजना के हितधारकों द्वारा योजना के संबंध मे सुझाव प्रदान किये गये कि योजना का क्रियान्वयन समयबद्ध रूप से किया जावे एवं निर्धारित समय सीमा में खातेदारों को विकसित भूखण्ड दिये जावे। हितधारकों को अवगत करवाया गया कि प्रारूप योजना अधिसूचित की जाकर 30 दिवस की अवधि मे आपत्ति/सुझाव आमंत्रित किये जावेगे। आपत्ति / सुझावो पर समुचित निर्णय उपरान्त प्रस्तावों को अन्तिम रूप दिया जावेगा।

राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज