मौसम विभाग ने जारी किया बिहार के 5 जिलों में बारिश का चेतावनी
बिहार की राजधानी पटना समेत प्रदेश में मानसून का प्रभाव कमजोर होने के कारण कहीं पर हल्की तो कहीं भारी वर्षा का सिलसिला जारी है। अगले 24 घंटों के दौरान पटना सहित अन्य जिलों में बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश की संभावना है।
बिहार के 5 जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी
जबकि, पांच जिलों के बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद व गया जिले के एक या दो स्थानों पर गरज-तड़क के साथ भारी वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तेज आंधी भी चल सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार मानसून ट्रफ रेखा श्री गंगा नगर, ग्वालियर, सतना, रांची होते हुए बांग्लादेश पर अवस्थित निम्न दबाव के क्षेत्र से होकर गुजर रही है। एक चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र झारखंड व आसपास बना हुआ है।
इनके संयुक्त प्रभाव से प्रदेश के अलग-अलग भागों में वर्षा की स्थिति अलग रहेगी। प्रदेश में वर्षा की स्थिति अपने सामान्य से 24 फीसद कम है। बीते 24 घंटों के दौरान अलग-अलग जगहों पर वर्षा दर्ज की गई। पश्चिम चंपारण के लौरिया में सर्वाधिक वर्षा 74.2 मिमी दर्ज की गई। राजधानी का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस व 36.1 डिग्री सेल्सियस के साथ मधुबनी में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
प्रमुख जगहों पर दर्ज हुई बारिश
भभुआ के अधवारा में 71.2 मिमी, सीतामढ़ी के ढेंगराब्रिज में 55.6 मिमी, मधुबनी में 32.2 मिमी, रोहतास के चेनारी में 32.0 मिमी, पश्चिम चंपारण के गौनाहा में 25.6 मिमी, भभुआ के कुदरा में 17.4 मिमी, गया के डुमरिया में 8.4 मिमी, बेतिया में 8.4 मिमी, भभुआ के चांद में 7.8 मिमी, सुपौल के भीमनगर में 6.4 मिमी, सीतामढ़ी के सुरसंड में 4.8 मिमी व मोहनिया में 4.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
जल्द दूर होगी परेशानी
गया हवाई अड्डे पर एटीसी (एयर ट्रैफिक कंट्रोल भवन) निर्माण को लेकर इसे हस्तांतरण की प्रक्रिया चल रही है। इसके कारण बीते कुछ दिनों से तापमान संबंधी जानकारी वेबसाइट पर अपलोड नहीं हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के निदेशक सुनील नारायण थुल ने बताया कि एरोनाटिकल मेटेरोलाजिकल स्टेशन गया कार्यालय को नए एयर ट्रैफिक कंट्रोल टावर में स्थानांतरित करने के बाद इसका संचालन जल्द आरंभ होगा।
संचालन मौसम विभाग द्वारा दिशा निर्देश के अनुसार होंगे। वेधशाला पहले की तरह ही निर्बाध रूप से कार्य करता रहेगा। आ रही परेशानी को जल्द दूर किया जाएगा।

नरेंद्र मोदी ने इमैनुएल मैक्रों से की बातचीत, पश्चिम एशिया के तनाव पर चर्चा
जियोपॉलिटिक्स के महाकुंभ का उद्घाटन करेंगे Narendra Modi, चीफ गेस्ट होंगे Alexander Stubb
छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली 13 ट्रेनें 3 दिन तक रद्द, यात्रियों को अलर्ट
महायुद्ध की आहट हिंद महासागर तक, Rahul Gandhi ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
हर साल 14,000 नई भर्तियों से दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा और मजबूत
जस्टिस Surya Kant ने भूटानी न्यायपालिका में तकनीकी सुधार की दी सलाह
Arjun Tendulkar ने रचाई शादी, Mumbai में Sania Chandok संग लिए सात फेरे
उज्जैन की कांता गोयल ने मां की ममता से संवार दिए 100 बच्चों के सपने
दक्षिण एशिया में टकराव बढ़ा, बमबारी का तेल-गैस आपूर्ति पर क्या असर?
मध्य प्रदेश में वन मंजूरी में देरी से 48 सड़क परियोजनाएं अटकीं, CAG रिपोर्ट में बड़ा खुलासा