मंत्री गौर ने किया पिछड़ा वर्ग कन्या छात्रावास का औचक निरीक्षण
भोपाल : पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने इंदौर जिले के तेजाजी नगर चौराहे पर स्थित असराबद खुर्द पिछड़ा वर्ग कन्या छात्रावास का औचक निरीक्षण किया। राज्य मंत्री गौर ने छात्रावास में आवश्यक सुविधाओं के अभाव को देखकर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने 7 दिवस में सभी आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए है।
मंत्री गौर ने कहा कि राज्य शासन की मंशा पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं को बेहतर सुविधा उपलन्ध करना है, इससे यह बच्चे भी विकास की मुख्य धारा से जुड़े। उन्होंने छात्रावास में रह रही छात्राओं से बात कर उनकी समस्याओं को सुना। छात्राओं ने मेस व्यवस्था में सुधार करने, छात्रावास में सीसीटीवी कैमरे, गीजर, आरओ वाटर की आवश्यकता बतायी और कमरों की टूटी खिड़कियों के सुधार एवं खिड़कियों में जाली लगाने की मांग की। इस पर मंत्री गौर ने ओबीसी विभाग के कमिश्नर सौरभ सुमन को एक सप्ताह के अंदर सभी जरूरी मांगों को पूरा करने के निर्देश दिए। गौर ने कहा कि छात्रावास मेस की गुणवत्ता सुधारने के साथ-साथ छात्रावास में रहने वाली छात्राओं की सुरक्षा सहित अन्य सुविधाओं पर भी अब विशेष फोकस रहेगा। छात्राओं से स्वच्छता, पेयजल, सुरक्षा, शिक्षा आदि मुद्दों पर भी चर्चा की। गौर ने अगले सप्ताह निरीक्षण करने की बात भी कही।

IPL से पहले KKR को बड़ी राहत, स्टार तेज गेंदबाज फिट घोषित
Bhopal में ईद पर भारी वाहनों की एंट्री बैन, ट्रैफिक प्लान जारी
रायगढ़ में अफीम खेती पर भूपेश बघेल का BJP सरकार पर हमला
शाहीन अफरीदी को प्लेइंग-11 से बाहर रखने की सलाह, पूर्व कप्तान का बयान
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की नई रणनीति, आदिवासी क्षेत्रों में धार्मिक-सामाजिक समीकरण साधने की कोशिश
भूपेश बघेल का ‘धुरंधर 2’ पर हमला, सरकार को खुश करने का आरोप
स्टार्क-हेजलवुड IPL के शुरुआती मैचों से बाहर, टीमों को बड़ा झटका
छत्तीसगढ़ में अब ATM से मिलेगा राशन, नई सुविधा की शुरुआत
अनिल अंबानी से दूसरे दिन भी CBI की पूछताछ, ₹2929 करोड़ घोटाले की जांच तेज
रामगोपाल वर्मा का बॉलीवुड पर निशाना, ‘धुरंधर 2’ को बताया डरावनी फिल्म