मंत्री गौर ने मिसरोद में किया मातृशक्ति का सम्मान और मच्छरदानी का वितरण
भोपाल : पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मिसरोद में 6 हज़ार मेडिकेटेड मच्छरदानियों का निःशुल्क वितरण किया। उन्होंने मातृशक्ति का सम्मान भी किया और कहा कि स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना स्व. बाबूलाल गौर ने की थी, इसलिए इससे विशेष लगाव है।
विकास कार्यों का भूमि-पूजन
मंत्री गौर ने मिसरोद और रोहित नगर के विभिन्न क्षेत्रों में लाखों की राशि के विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया। इसमें कोरल कॉटेज, मिसरोद में सीसी रोड का भूमि-पूजन, रोहित नगर फेज-2 में सीसी रोड, रोहित नगर फेज-2 के कम्फर्ट इन्क्लेव में पानी निकासी के कार्य के लिए नाला निर्माण और रोहित नगर फेज-1 में ऋषि नगर में सीसी रोड और रोहित नगर फेज-1 फॉर्चून ग्लोरी एक्सटेंशन में सीवेज लाइन के निर्माण कार्य का भूमि-पूजन किया।
मिसरोद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नारी शक्ति को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान में महिला दिवस का आयोजन किया जाता है। इस खास दिन महिलाओं की सामाजिक, राजनैतिक, शैक्षणिक और अन्य क्षेत्रों की उपलब्धियों को नमन करता है, स्मरण करता है और इस बात का संकेत भी देता है कि महिलाओं के बिना परिवार, समाज और देश के विकास की कल्पना नहीं की जा सकती है। महिलाओं को आदर देना महिलाओं को अधिकार देना, महिलाओं को विकास की मुख्य धारा से जोड़ना यह वास्तव में समाज की, सरकार की, सबसे बड़ी प्राथमिकता और आवश्यकता होती है। किसी भी सरकार की सफलता का पैमाना इसी बात से लगाया जाता है कि सरकार की योजनाओं में महिलाओं के कल्याण की योजनाओं का प्रतिशत कितना बड़ा है। महिलाएँ हमारे परिवार, समाज और देश की आधी आबादी है। मोदी सरकार महिलाओं के अच्छे स्वास्थ्य, आर्थिक सशक्तिकरण के लिए लगातार काम कर रही है।
इस दौरान मंडी के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता श्री भागीरथ पाटीदार, श्री धर्मेंद्र सिंह परिहार, श्री रामबाबू पाटीदार, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कुमार, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. अखिलेश दुबे, डॉ. मनोज निगम उपस्थित रहे।

उज्जैन में 54 दुकानों की तोड़फोड़ पर सुप्रीम कोर्ट की रोक
IPL से पहले KKR को बड़ी राहत, स्टार तेज गेंदबाज फिट घोषित
Bhopal में ईद पर भारी वाहनों की एंट्री बैन, ट्रैफिक प्लान जारी
रायगढ़ में अफीम खेती पर भूपेश बघेल का BJP सरकार पर हमला
शाहीन अफरीदी को प्लेइंग-11 से बाहर रखने की सलाह, पूर्व कप्तान का बयान
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की नई रणनीति, आदिवासी क्षेत्रों में धार्मिक-सामाजिक समीकरण साधने की कोशिश
भूपेश बघेल का ‘धुरंधर 2’ पर हमला, सरकार को खुश करने का आरोप
स्टार्क-हेजलवुड IPL के शुरुआती मैचों से बाहर, टीमों को बड़ा झटका
गर्मियों में यात्रियों को राहत: अहमदाबाद-कोलकाता, सूरत-भागलपुर में बढ़े 3AC कोच
छत्तीसगढ़ में अब ATM से मिलेगा राशन, नई सुविधा की शुरुआत