मंत्री किरोड़ीलाल मीणा के सिरोही दौरे से हड़कंप: बायोडीजल फैक्ट्रियों में करोड़ों की गड़बड़ी उजागर
राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा बुधवार (2 जुलाई) सिरोही दौरे पर रहे. सर्किट हाउस में बीजेपी पदाधिकारियो ने मंत्री मीणा का स्वागत किया. इस दौरान अधिकारियों के साथ मंत्री सरूपगंज के रीको एरिया में पहुंचे जहां पर बायोडीजल बनाने वाली तीन फैक्ट्रीयों में छापेमारी की कार्रवाई की गई. इस दौरान इकाई परिसर में भारी मात्रा में नकली बायोडीजल मिला.
सबसे पहले सरूपगंज के कोटियार्क इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड नामक बायोडीजल फैक्ट्री पर अचानक छापा मारा. इस कार्रवाई में नकली बायोडीजल का बड़ा जखीरा और टैक्स चोरी से जुड़ी गंभीर अनियमितताएं उजागर हुई हैं.अधिकारियों के दल ने क्षेत्र कि तीन फैक्ट्रीयों पर दबिश दी. वहीं मौके पर फैक्ट्री परिसर का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दस्तावेज जब्त करने और विस्तृत जांच के निर्देश दिए. फैक्ट्री बिना उचित लाइसेंस और गुणवत्ता प्रमाणन के बायोडीजल का निर्माण कर रही थी, जिसे बाजार में डीजल बताकर बेचा जा रहा था.
‘यह केवल एक फैक्ट्री का मामला नहीं…’
मंत्री मीणा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि फैक्ट्री से जुड़ा एक व्यक्ति अकेले 307 करोड़ रुपए का घोटाला कर चुका है और ऐसे करीब 12 और संस्थान इस पूरे नेटवर्क में शामिल हो सकते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि यह केवल एक फैक्ट्री का मामला नहीं, बल्कि पूरे राज्य में चल रहे बड़े रैकेट की एक कड़ी हो सकती है.
फैक्ट्री में पर्यावरणीय मानकों की अनदेखी
छापेमारी के दौरान यह भी सामने आया कि फैक्ट्री में पर्यावरणीय मानकों की भी पूरी तरह से अनदेखी की जा रही थी. बिना टैक्स की जानकारी दिए बिक्री की जा रही थी, जिससे सरकारी राजस्व को भारी नुकसान पहुंचाया जा रहा था. वहीं स्वरूपगंज की दो अन्य बायोडीजल इकाईयों पर भी मंत्री ने छापा मारा जहां जांच पड़ताल की जा रही है. इन इकाईयों में भी नकली डीजल और भारी अनियमितता पाई गई है.
वहीं वर्तमान में उद्योग विभाग, वाणिज्यिक कर विभाग और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को संयुक्त रूप से जांच के आदेश दिए गए हैं. आने वाले दिनों में इसी तरह की अन्य संदिग्ध फैक्ट्रियों पर भी छापेमारी की जाएगी. उधर, अचानक की गई इस कारवाई से हड़कंप मच गया है.

नेपाल PM बालेश शाह की बढ़ीं मुश्किलें, सत्ता संभालते ही विरोध तेज
अभिषेक शर्मा का 'विराट' धमाका: टी20 में सबसे तेज 9 शतक लगाने वाले पहले भारतीय बने।
IPL 2026: कगिसो रबाडा का कथित 'स्मोकिंग' वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस।
क्या स्पर्श से अपवित्र हो जाते हैं देवता? सबरीमाला सुनवाई में उठा बड़ा सवाल
दिल्ली में आज BJP की अहम बैठक, मेयर-डिप्टी मेयर के नामों पर फैसला संभव
सिविल सेवा दिवस पर स्कूल शिक्षा विभाग का परचम; 'साधना सप्ताह' में मिला प्रदेश में तीसरा स्थान।
तमिलनाडु-बंगाल में चुनावी शोर थमा, कल डाले जाएंगे वोट