बीमार पिता को लीवर दान करना चाहती है नाबालिग
नई दिल्ली । नाबालिगों द्वारा जीवित अंग या ऊतक दान के आवेदन पर विचार करते समय प्राधिकारी और राज्य सरकारों के संदर्भ के लिए दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार को दो महीने में दिशानिर्देश तैयार करने का निर्देश दिया है। न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद की पीठ ने कहा कि मानव अंगों और ऊतकों के प्रत्यारोपण नियम-2014 के नियम- पांच (तीन) (जी) के तहत दिशानिर्देश दो महीने के भीतर तैयार किए जाएं। नियम-पांच(तीन)(जी) में कहा गया है कि असाधारण चिकित्सा आधारों के अलावा नाबालिगों द्वारा जीवित अंग या ऊतक दान की अनुमति नहीं दी जाएगी। अदालत ने कहा कि इस तरह के असाधारण चिकित्सा आधार निर्धारित नहीं किए गए हैं, जिससे ऐसे दान की अनुमति देने में मनमानी हो सकती है। अदालत ने कहा कि असाधारण चिकित्सा आधारों की प्रकृति को इंगित करते हुए दिशानिर्देश निर्धारित किए जाने चाहिए जिन्हें उपयुक्त प्राधिकारी और राज्य सरकारों द्वारा पूरे देश में अपनाया जा सकता है। अदालत ने उक्त आदेश एक 17 वर्षीय लड़की द्वारा उसके बीमार पिता को उसके लीवर का एक हिस्सा दान करने के लिए आवश्यक अनुमति देने के लिए केंद्र सरकार को निर्देश देने की मांग को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई के बाद दिया। एम्स की मेडिकल रिपोर्ट में कहा गया था कि बच्ची स्वस्थ है और निर्धारित मानदंडों के तहत अपने लीवर का एक हिस्सा अपने पिता को दान कर सकती है। अदालत ने याचिका स्वीकार करते हुए लड़की को एम्स जैसे विशेष केंद्र में प्रक्रिया से गुजरने की अनुमति दी।

Naxal Surrender: नक्सल संगठन को बड़ा झटका, सुकमा में 22 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर
Chhattisgarh में बोर्ड एग्जाम की उलटी गिनती शुरू, गोपनीय सामग्री लेकर पुलिस सुरक्षा के साथ निकले शिक्षक
सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती; हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
Grand Mufti of India: कौन हैं केरल में जन्मे मुस्लिमों के मसीहा शेख अबू बक्र अहमद? PM Modi से मुलाकात की हो रही चर्चा
CG Liquor Scam: सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर बिलासपुर हाईकोर्ट में सुनवाई
जब काम मांगने 'धुरंधर' फेम डायरेक्टर आदित्य धर के पास गई थीं मृणाल ठाकुर, एक्ट्रेस ने साझा किया किस्सा
T20 WC 2026: भारत बनाम नीदरलैंड, संभावित प्लेइंग 11 और हार्दिक-बुमराह को आराम
Surya Grahan 2026: आज आसमान में दिखेगा ‘रिंग ऑफ फायर’, क्या भारत में भी लगेगा सूर्य ग्रहण, जानिए टाइमिंग
सबरीमाला में महिलाओं के साथ भेदभाव मामले में नौ जजों की पीठ गठित
पूनम पांडे ने क्रिकेटर्स और एक्टर्स को लेकर दिया विवादित बयान