सीए कर्मियों को पिस्टल दिखाकर बदमाशों ने की 50 लाख की लूट
पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर इलाके में सीए के कर्मचारियों से 50 लाख रुपये लूटने का मामला सामने आया है। बाइक सवार चार बदमाशों ने एनएच-9 पर मयूर विहार फेज-2 के नजदीक दोनों ओवरटेक कर बाइक समेत गिरा दिया। इस बीच पिस्टल लेकर आए बदमाश ने गोली मारने की धमकी देकर कर्मचारी से रुपयों का बैग लूट लिया। दोनों को गिराने के चक्कर में एक आरोपी बाइक समेत गिर गया। इस बीच तीन बदमाश रुपयों का बैग लेकर एक बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। चौथे बदमाश को पब्लिक की मदद से पकड़ लिया गया। उसकी पहचान अरुण के रूप में हुई है। पिटाई के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपी की बाइक भी जब्त कर ली है।
पीड़ित मोहित शर्मा (34) परिवार के साथ इंदिरापुरम, गाजियाबाद में रहता है। वह शिव कुमार गुप्ता नामक सीए के पास इंदिरापुरम में नौकरी करता है। इनका दफ्तर भी नीति खंड, इंदिरापुरम में मौजूद है। मंगलवार सुबह करीब 10.30 बजे इनके मालिक शिव कुमार ने चालक अरुण त्यागी के साथ बाइक से एक फाइल लेकर ग्रेटर नोएडा भेजा था। वहां पहुंचने पर मालिक का दोबारा कॉल आया। उन्होंने जनकपुरी में किसी अभिषेक गुप्ता से पेमेंट लेकर आने के लिए कहा। अरुण त्यागी बाइक चला रहा था। मोहित उसके पीछे बैठा था। जनकपुरी से पेमेंट लेने के बाद दोनों एनएच-9 पर संजय झील, मयूर विहार फेज-2 के पास पहुंचे।
इस बीच दो बाइक सवार चार बदमाशों ने इनको घेर लिया। उन्होंने दोनों को बाइक समेत गिरा दिया। इस चक्कर में एक बाइक सवार बदमाश भी गिरकर जख्मी हो गया। दूसरी बाइक पर बैठे बदमाश पिस्टल लेकर मोहित के पास पहुंचे और गोली मारने की धमकी देकर बैग लूट लिया। बाद में वह चौथे साथी को छोड़कर फरार हो गए। इसने मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन पब्लिक की मदद से आरोपी को काबू कर लिया गया। पकड़ा गया आरोपी खोड़ा कालोनी का रहने वाला है। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। इस बात की भी संभावना जताई जा रही है कि वारदात में किसी जानकार का हाथ हो सकता है। इस एंगल से पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

CG Rajya Sabha Election: छत्तीसगढ़ की 2 राज्यसभा सीटों पर चुनाव, जानें BJP-कांग्रेस से कौन से नाम हैं आगे
रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! छत्तीसगढ़ से होकर चलेंगी ये 15 होली स्पेशल ट्रेनें, जानें किन स्टेशनों में होगा स्टॉपेज
महाकाल मंदिर में भक्तों के लिए बड़ी खबर: संध्या और शयन आरती अब पूरी तरह ऑनलाइन
देशभर में उड़ानें प्रभावित, चेक-इन सिस्टम फेल होने से अफरा-तफरी
CG – सेंट्रल जेल में कैदी ने हंसिया से काटा खुद का गला, मचा हड़कंप…..इस मामले में काट रहा है सजा…..
आपसी दुश्मनी या अनसुलझे विवाद… पेट्रोल छिड़ककर युवक को जिंदा जलाया, वारदात सुन कांप उठी रूह
ED: अनिल अंबानी को 26 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया, धन शोधन के मामले में होगी पूछताछ
पढ़ाई की टेंशन या फिर कुछ और… 12वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, वीडियो कॉल में कर रही थी इस सख्स से बात
राहुल गांधी के मनाने के बाद भी नहीं माने भूपेन बोरा? भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज
पीपुल्स यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी, कैंपस खाली