एसबीआई के एटीएम से बदमाशों ने की 9 लाख रुपये की लूट
मंडावा थाना इलाके में बदमाश बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए एसबीआई के एटीएम से 9 लाख रुपए लूटकर ले गए। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने गैस कटर से एटीएम काटा था। लूट से पहले बदमाशों ने वहां लगे सारे सीसीटीवी कैमरे डेमेज कर दिए थे। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मंडावा थाना इंचार्ज रामपाल मीणा ने बताया कि मंडावा कस्बे में रघुनाथजी के मंदिर के पास एसबीआई बैंक के एटीएम को गैस कटर से काटकर इसमें रखे करीब 9 लाख रुपये लूट लिए। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि रविवार की रात 3 बजे मंडावा थाना का गश्ती वाहन गश्त कर रहा था। इस दौरान उन्हें एटीएम से धुआं निकलता दिखा। पुलिस ने जाकर ATM की जांच की तो यह गैस कटर से काटा हुआ मिला। इसके बाद मंडावा थाने में सूचना दी गई। गैस कटर से ATM का बॉक्स काटा हुआ था और प्लेट तोड़कर कैश निकाला गया था, यहां लगे सभी कैमरे डैमेज मिले।
मंडावा पुलिस ने बताया कि रात 1 बजे तक गश्त के दौरान एटीएम में सब ठीक था। दोबारा 3 बजे गुजरे तब तक वारदात हो चुकी थी, जिससे जाहिर है कि रात एक से तीन बजे के बीच वारदात हुई है।

CG News: 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में छात्रों को नहीं किया जाएगा फेल, मुख्य परीक्षा में असफलता मिलने पर मिलेगा पूरक परीक्षा का मौका
रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मजबूत समाज के निर्माण से ही समृद्ध और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर को शहरी बाढ़ के खतरे से सुरक्षित करने की दिशा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल की बड़ी पहल
छत्तीसगढ़ भाजपा की बड़ी बैठक कल,नई टीम के गठन के बाद पहली अहम बैठक