लापता बीएसएपी पुलिस जवान 4 दिन बाद वाराणसी में मिला
बक्सर। बिहार के बक्सर जिले के निर्माणाधीन थर्मल पावर प्लांट की सुरक्षा में तैनात लापता बीएसएपी बिहार स्पेशल आर्म्ड पुलिस जवान 4 दिन बाद वाराणसी में गंगा घाट से बरामद कर लिया है। लापता होने के संबंध में जवान किसी से कुछ बातना नहीं चाहता है।
मामले के बारे में जवान के भाई ने बताया कि उन्होंने कहा कि वो बस एकांत और सबसे अलग रहना चाहते हैं। पुलिस फिलहाल कोर्ट में जज के समाने पेश करने की करवाई में जुटी है। जवान की बरामदगी को लेकर पुलिस पदाधिकारी ने कहा है कि आसपास की सीसीटीवी फुटेज और एटीएम से ट्रांजेक्शन और एक पुलिस स्टाफ द्वारा सोशल मीडिया पर चल रहे फोटो के आधार पर वाराणसी से सूचना मिली। जिसपर हमलोगों ने जवान को बरामद किया है। मामले में मुफस्सिल थानाध्यक्ष अरविना ने कहा कि परिजनों द्वारा एफआईआर दर्ज करायी गयी थी। जिस बाजार से गायब होने की सुचना मिली थी वहां के सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर वह बक्सर की तरफ जाते दिखाई दिया था। बक्सर स्टेशन स्थित मुसाफिरगंज एटीएम से पैसा निकलने की डिटेल मिली। पुलिस स्टाफ को सूचना मिली। जिसके आधार पर इसे सुरक्षित बरामद कर लिया है। कोर्ट में बयान के बाद कोर्ट के आदेश पर आगे की कारवाई की जाएगी।

जल गंगा संवर्धन अभियान विकास का आधार और भावी पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित रखने का प्रयास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
श्रीमद भागवत कथा में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश की खिलाड़ी बिटिया की सुरक्षित स्वदेश वापसी के लिए किए प्रयास
हर आंगन में सुख, शांति और समृद्धि के नए रंग बिखेरता है होली का उत्सव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
गेहूं उपार्जन प्रक्रिया में किसानों को ना हो कोई परेशानी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
नहीं चली Aaditya Thackeray की, राज्यसभा जाएंगे Sharad Pawar
पीएम मोदी ने राजनीतिक और नैतिक रूप से आत्मसमर्पण कर दिया: Mallikarjun Kharge का बड़ा आरोप
राजेश राजौरा को मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार, अनुराग जैन 5 दिन की छुट्टी पर